झारखंड में सस्ती होगी शराब, वैट में भारी कटौती करने की चल रही तैयारी

Jharkhand Excise Policy: झारखंड में शराब पर लगने वाली वैट को 70 फीसदी तक कम करने की तैयारी चल रही है. नयी उत्पाद नीति लागू होने के बाद से राज्य में शराब सस्ती हो जाएगी.

रांची : झारखंड में नयी उत्पाद नीति लागू होने पर शराब सस्ती होगी. सरकार शराब पर लगनेवाली मूल्य वर्धित कर (वैट) को कम करने जा रही है. राज्य में वर्तमान में शराब पर 75 फीसदी वैट लगता है. इसे घटाकर पांच फीसदी करने की तैयारी है. वैट की दर कम होने से राज्य में शराब सस्ती होगी. उत्पाद और मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि झारखंड के परोसी राज्यों पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ में शराब पर लगनेवाला वैट काफी कम है. ऐसे में इन राज्यों से लोग शराब खरीद कर झारखंड लाते हैं. इससे राज्य को आर्थिक नुकसान होता है.

नयी उत्पाद नीति को वित्त विभाग और विधि विभाग के भेजा गया है

झारखंड में प्रस्तावित नयी उत्पाद नीति लागू होने के बाद शराब पर वैट कम लगेगा. नयी उत्पाद नीति के ड्राफ्ट को विभागीय मंत्री की भी सहमति के बाद राजस्व पर्षद, वित्त विभाग और विधि विभाग के पास भेजा गया है. वित्त विभाग द्वारा प्रस्तावित नीति के कुछ बिंदुओं पर उत्पाद विभाग से जानकारी मांगी है. उत्पाद नीति को संबंधित विभागों से स्वीकृति मिलने के बाद कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा.

Also Read: Jharkhand Weather Alert: ठंडी हवाओं से रांची का मौसम हुआ सुहाना, बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट

उत्पाद नीति एक जून से हो सकती है लागू

झारखंड में प्रस्तावित उत्पाद नीति एक जून से लागू होने की संभावना है. ऐसे में वैट कम होने के बाद जून से राज्य में शराब सस्ती हो सकती है. राज्य में प्रस्तावित नयी उत्पाद नीति के तहत खुदरा शराब दुकानों का आवंटन ई लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा. इसके लिए एनआइसी द्वारा सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है. इसका परीक्षण विभागीय स्तर पर किया जायेगा. सॉफ्टवेयर परीक्षण के लिए मुख्यालय व क्षेत्रीय उत्पाद कार्यालय स्तर पर कमेटी का गठन किया गया है. मुख्यालय व क्षेत्रीय उत्पाद कार्यालय द्वारा सॉफ्टवेयर परीक्षण का कार्यशुरू कर दिया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >