Jharkhand Hot Seats Result 2024: सीता नहीं खिला पाई जामताड़ा में कमल, इरफान अंसारी ने मारी हैट्रिक
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में कुल 1211 उम्मीदवार चुनाव के मैदान में थे. चुनाव से ठीक पहले कई नेताओं के पाला बदलने की वजह से इस बार हॉट सीट्स की संख्या बढ़ गई है. इन हॉट सीट्स पर चुनाव लड़ रहे वीवीआईपी कैंडिडेट्स का क्या हुआ? हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी, कल्पना सोरेन, चंपाई सोरेन, सीता सोरेन, सरयू राय, पूर्णिमा साहू, इरफान अंसारी समेत टॉप लीडर्स में से किसको जनता ने दिया भरपूर प्यार, किसको नकारा. यहां देखें मतगणना से संबंधित एक-एक अपडेट यहां देखें.

Jharkhand Vidhan Sabha Hot Seats LIVE Updates
Jharkhand Hot Seats Result 2024: सीता नहीं खिला पाई जामताड़ा में कमल, इरफान अंसारी ने मारी हैट्रिक
कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने जामताड़ा विधानसभा से बड़ी जीत दर्ज की है. इरफान ने बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन को 43,458 वोटों से मात दी. इरफान को कुल 1,32,221 मिले तो वहीं सीता सोरेन को मात्र 88,763 वोट ला सकी. इस जीत के साथ इरफान अंसारी ने जामताड़ा से हैट्रिक लगा दी है.
Jharkhand Chunav Result Live: जयराम महतो को मिला जीत का प्रमाण पत्र, डुमरी में झामुमो को किया धाराशायी
डुमरी विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक जयराम महतो को जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया गया है. जयराम ने यहां झामुमो के अभेद्य किले में सेंध लगाकर बेबी देवी को मात दी है.
Jharkhand Hot Seats Live Updates: झामुमो ने बचा लिया अपना किला, जामा से लुईस मरांडी ने दर्ज की जीत
बीजेपी से पाला बदलकर झामुमो में आई लुईस मरांडी ने जामा विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है. उन्होंने बीजेपी के सुरेश मुर्मू को 5738 वोटों से मात दी. लुईस मरांडी को कुल 76,424 वोट मिले वहीं बीजेपी प्रत्याशी सुरेश मुर्मू को 70,686 वोट मिले. जामा की सीट इस लिए भी झामुमो के लिए अहम हो जाती है क्योंकि यहां से दिशोम गुरु शिबू सोरेन, दुर्गा सोरेन और सीता सोरेन जीतते आ रहे थे. इस सीट पर 2009 से झामुमो की टिकट पर सीता सोरेन लगातार विधायक रहीं.
Jharkhand Hot Seats Chunav Live: बसंत सोरेन ने दुमका में फहराया झामुमो का विजय पताका
झामुमो नेता बसंत सोरेन ने दुमका विधानसभा सीट से 14,588 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोरेन को धूल चटा दी. बसंत को कुल 95,685 वोट मिले और वह दुमका सीट अपने पास रखने में कामयाब हो गए. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी उम्मीदवार सुनील सोरेन को 81,097 वोट मिले.

Jharkhand Hot Seats Chunav Result: चाईबासा से मंत्री दीपक बिरुआ ने लगाया जीत का चौका, बीजेपी को 64 हजार से अधिक वोटों से दी मात
झारखंड सरकार में मंत्री दीपक बिरुआ ने एक बार फिर से चाईबासा सीट पर झामुमो का परचम बुलंद किया है. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी गीता बालमुचू को 64,835 वोटों से मात दी. दीपक बिरुआ को कुल 1,07,367 वोट मिले. बिरुआ 2009 से इस सीट पर जीतते आ रहे हैं. इस जीत के साथ उन्होंने जीत का चौका लगा दिया है.