Jharkhand Election: इंडिया गठबंधन में फंसा पेंच, RJD नाराज, JMM 41 से 42 सीट तो कांग्रेस को 28 से 29 सीटें

Jharkhand Election: इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग के दौरान राजद नाराज हो गया. फिलहाल सहमति बनी है कि झामुमो के खाते में 41 से 42 सीटें जा सकती है. वहीं, कांग्रेस 28-29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

Jharkhand Election, रांची : इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर सरगरमी बढ़ी है. कांग्रेस के आला नेता राहुल गांधी, राजद के तेजस्वी यादव सहित राजद की पूरी टीम रांंची में थी. सीट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन में दिनभर मंथन हुआ. फिलहाल सहमति बनी है कि झामुमो के खाते में 41 से 42 सीटें जा सकती है. वहीं, कांग्रेस 28-29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं वाम दलों को चार सीटें मिल सकती है. माले को बगोदर, निरसा और राजधनवार या सिंदरी मिल सकता है. वहीं सीपीआइ को भी एक सीट देने की चर्चा है. गठबंधन में राजद को पांच से छह सीट देने की तैयारी है.

राहुल गांधी से मिले तेजस्वी यादव

इधर, संविधान सम्मान सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे राहुल गांधी से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुलाकात की. राजद नेता तेजस्वी यादव भी श्री गांधी से मिले. दोनों नेताओं के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा हुई. इधर, सीएम हेमंत सोरेन से मिलने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता रामेश्वर उरांव और पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर मिलने पहुंचे. नेताओं ने काफी देर तक बातचीत की. इसमें झामुमो-कांग्रेस के बीच 70 सीटों पर सहमति बनी.

Also Read: Jharkhand Assembly Election: 66 बीजेपी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, रांची से सीपी सिंह और धनवार से बाबूलाल मरांडी को टिकट

राजद के खाते में 5 से 6 सीट

इधर राजद नाराज हो गया. राजद के खाते में पांच से छह सीट मिलने की सूचना है. देर शाम तेजस्वी यादव, प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण, अब्दुल बारी सिद्दकी, भोला यादव, मनोज झा, सांसद संजय यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने पहुंचे. राजद की ओर से ज्यादा सीटाें पर दावेदारी की गयी है.

गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे, झामुमो कांग्रेस 70 सीट पर : हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन 81 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगा. हम 81 सीट पर जेएमएम, कांग्रेस और राजद मिलकर चुनाव लड़े थे. इस गठबंधन में नये सहयोगी भी शामिल हुए. अब लेफ्ट पार्टी की भी भूमिका होगी. इस चुनाव में पहले चरण की बातें हुई हैं. 70 सीटों पर कांग्रेस और जेएमएम लड़ेंगे. बचे हुए सीट पर सहयोगी लड़ेंगे. कौन कहां से लड़ेगा, उसका फैसला बाद में होगा.

राजद की मजबूत स्थिति के आधार पर हो सीटों का बंटवारा : तेजस्वी यादव

सीट बंटवारे को लेकर राजद नेता तेजस्वी नाराज हो गये और खुद को अलग करते हुए अपने नेताओं के साथ होटल रेडिशन ब्लू में जाकर बैठ गये. तेजस्वी ने सीट शेयरिंग पर दोपहर बाद ट्वीट कर कहा कि विधानसभा चुनाव में गठबंधन और चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में झारखंड राजद के वरीय नेताओं व कार्यकर्ताओं की भावनाओं से अवगत हुआ. झारखंड में राजद की मजबूत स्थिति और सामाजिक आधार के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतिम निर्णय लेंगे.

क्या है गठबंधन का फॉर्मूला

  • झामुमो अपने कोटे से वाम दलों को दे सीट
  • कांग्रेस के कोटे से राजद को मिले सीट
  • राजद हुआ नाराज, सीट बंटवारे से खुश नहीं

Also Read: Rahul Gandhi In Jharkhand: राहुल गांधी ने संविधान को लेकर मोदी सरकार पर बोला हमला, आरक्षण को लेकर किया बड़ा ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >