Jharkhand Election: आपस में ही भिड़े कांग्रेस के नेता, प्रदेश प्रभारी को भी नहीं बख्शा, पैसे लेकर टिकट देने का आरोप

Jharkhand Election: झारखंड कांग्रेस की बैठक में केसी वेणुगोपाल के सामने पार्टी के वरीय नेताओं ने जमकर हंगामा किया. बैठक में शामिल लोग टिकट बंटवारे में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है.

Jharkhand Election, रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले कांग्रेस पार्टी के नेता आपस में ही भिड़ गये. नौबत यहां तक आ पहुंची कि पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश प्रभारी पर ही भड़क गये. दरअसल पूरा मामला ये है कि केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता संवाद कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बात करने पहुंचे थे. इस दौरान नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के सामने विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर हंगामा किया. बैठक में शामिल नेताओं ने पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया.

विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर होनी थी बैठक

शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ होने वाली बैठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति पर बात होनी थी. इसमें कांग्रेस नेता चंचल चटर्जी, सुनील सिंह, निरंजन पासवान, केदार पासवान ने टिकट बंटवारे में गड़बड़ी का अरोप लगाया. टिकट देने में पैसे लेने का आरोप भी लगाया गया. बैठक में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर बोल रहे थे. उन्होंने राहुल गांधी के एजेंडे जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी के साथ चलने की बात कही. इधर कांग्रेस के नेता भड़क गये. कांग्रेस नेता चंचल चटर्जी ने बैठक में कह दिया कि वह 40 साल से कांग्रेस में हैं. एक बंगाली को टिकट नहीं दिया गया. टिकट बंटवारे में पैसा चला है, इसकी जांच करायें.

Also Read: Jharkhand vidhan sabhha chunav 2024: भाकपा-माले ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र, जनता से किये ये वादे

प्रदेश प्रभारी पर ही बोला हमला गुलाम अहमद मीर

चंचल चटर्जी ने प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर पर जुबानी हमला किया. कांग्रेस नेता सुनील सिंह ने कहा कि जो तीन-चार बार से हार रहा है, पार्टी उसे ही टिकट देती है. धनबाद में अजय दुबे 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद शहर छोड़कर चले गये थे. विधानसभा में भी उनको ही उम्मीदवार बना दिया.

झारखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

Also Read: Jharkhand Chunav: 25 साल बाद मनोहरपुर सीट से कोई महिला प्रत्याशी नहीं, इस बार त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >