Jharkhand Election: BJP ने उतारी प्रचारकों की फौज, कांग्रेस के स्टार प्रचारक गायब, JMM दे रहा जोरदार जवाब

Jharkhand Election: झारखंड कांग्रेस अपने बड़े नेताओं के मैदान में उतरने का इंतजार कर रही है. वहीं, भाजपा की दर्जनों रैलियों में स्टार प्रचारक रहे हैं. हालांकि, झामुमो बीजेपी को जोरदार जवाब दे रहा है.

Jharkhand Election, रांची : कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लंबी-चौड़ी सूची जारी की थी. केंद्र से लेकर प्रदेश के 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया. मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, सांसद और विधायक स्टार प्रचारक हैं. भाजपा के स्टार प्रचारकों की जंबो टीम उतरी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री व सह प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा जैसे दर्जनों नेता धुआंधार प्रचार कर रहे हैं.

झामुमो दे रहा भाजपा को जोरदार जवाब

एक-एक दिन में भाजपा की दर्जनों रैलियों में स्टार प्रचारक पहुंच रहे हैं. स्टार प्रचारक समीकरण साधने में लगे हैं. वहीं कांग्रेस को अपने बड़े नेताओं का इंतजार ही है. हालांकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे झारखंड जरूर पहुंचे. कांग्रेस ने सचिन पॉयलट को भी उतारा, लेकिन कांग्रेस चुनावी अभियान में सुस्त-पस्त दिख रही है. प्रदेश कांग्रेस राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का टाइम ले रहा है. कांग्रेस के प्रदेश के नेता कुछ खास इलाके में ही नजर आ रहे हैं. एनडीए के खिलाफ मोर्चाबंदी में झामुमो पूरी ताकत से लगा है. हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन धुआंधर प्रचार कर रहे हैं. चुनावी सभाओं में भाजपा को जवाब दे रहे हैं.

Also Read: Jharkhand Election 2024: 10 लाख नौकरी, महिलाओं को 2500 की सम्मान राशि, इंडी गठबंधन ने जारी किया घोषणापत्र

प्रदेश अध्यक्ष का नहीं दिख रहा प्रभाव और दखल

चुनाव में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का प्रभाव और दखल नहीं दिख रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष का प्रभाव और दखल इस चुनावी अभियान में नहीं दिख रहा है. केशव महतो चुनाव में कोई कोण नहीं बना पा रहे हैं. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूरे चुनावी सीन से गायब दिख रहे हैं. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो के सामने कांग्रेस अध्यक्ष का प्रभाव फीका है.

Also Read: झारखंड की इन सीटों पर अब तक नहीं हारा झामुमो, जानें इस बार किसको बनाया उम्मीदवार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >