Jharkhand Election 2024: वोटरों को नहीं होगी मतदान में परेशानी, वोलंटियर छात्रों को दी गई खास ट्रेनिंग, बूथों में ऐसे करेंगे सहायता

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन सदन में विभिन्न स्कूलों के लाखों वोलंटियर छात्रों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई. इस दौरान छात्रों को बताया गया कि उन्हें मतदान के दिन क्या करना है.

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में वोटिंग के दौरान मतदाताओं की सुविधाओं का निर्वाचन आयोग खास ख्याल रखेगा. वोटरों को वोटिंग में पर्ची लेने से लेकर क्यू में खड़े रहने तक कोई परेशानी न हो इसके लिए स्कूलों के वोलंटियर छात्रों को खास ट्रेनिंग दी गई है. मंगलवार को निर्वाचन सदन से विभिन्न स्कूलों के लाखों वोलेंटियर छात्रों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई. इस दौरान छात्रों को बताया गया कि उन्हें मतदान के दिन क्या करना है. इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने लोकसभा में सहायता करने वाले सभी वोलंटियर छात्रों के कामों की खूब सराहना की. उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के भी सभी वालंटियर छात्र अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.

छात्रों को दिया गया प्रशिक्षण

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि इस ट्रेनिंग के जरिए छात्र मतदान में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे. इसके साथ ही आयोग ने शिक्षकों को भी  सभी ट्रेनिंग मैटेरियल दे दिए हैं. इसका मुख्य मकसद है कि अगर किसी वोलंटियर छात्र को किसी किस्म की परेशानी होती है तो वो शिक्षकों की मदद ले सकें. ट्रेनिंग के दौरान सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता ने पीपीटी के जरिए सभी विद्यार्थियों को वालंटियर के कामों से संबंधित गाइडलाइन दिए.

मतदान के दौरान छात्रों को करना है यह काम

बता दें, मतदान वाले दिन वोलेंटियर छात्रों को मुख्य रूप से दिव्यांग और वृद्धजनों की मतदान केंद्र पर सहायता करना है. उन्हें व्हीलचेयर मुहैया कराना साथ ही अन्य वोटिंग संबंधी जरूरतों का ध्यान रखने को कहा गया है. इसके अलावा वालंटियर छात्रों को मतदान के लिए कतार में खड़े वोटरों को मतदाता पर्ची या टोकन उपलब्ध कराना और क्यू मैनेजमेंट देखने की जिम्मेदारी रहेगी.

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा सहित ऑनलाइन माध्यम से सभी जिले के स्कूली शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, शिक्षक एवं राज्य के सभी स्कूलों में लाखों विद्यार्थी उपस्थित थे.

Also Read: फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन, बोले प्रो क्षिति भूषण दास- भारतीय मूल्यों से विकसित और आत्मनिर्भर बनेगा भारत

Jharkhand Assembly Election 2024 : सीपी सिंह से महुआ माजी ने मांगा जीत का आशीर्वाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >