झारखंड में कल जारी होगी दूसरे चरण की अधिसूचना, इन 38 सीटों पर शुरू होगा नामांकन

Jharkhand Election 2024: चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के कार्यक्रम की घोषणा की थी. पहले चरण की अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी हुई थी.

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण की अधिसूचना मंगलवार (22 अक्टूबर) को जारी होगी. इसके साथ ही झारखंड की बाकी बची 38 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन शुरू हो जाएंगे. इन 38 सीटों में 3 अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं, तो 8 अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए.

29 अक्टूबर तक नामांकन कर सकेंगे उम्मीदवार

दूसरे चरण की अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन का दौर शुरू हो जाएगी. उम्मीदवार 29 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 30 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 1 नवंबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे.

दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को

दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी. 23 नवंबर को झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों पर मतगणना कराई जाएगी. झारखंड में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया 25 नवंबर को पूरी हो जाएगी.

15 अक्टूबर को हुई थी झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा

भारत निर्वाचन आयोग ने 15 अक्टूबर को विधानसभा आम निर्वाचन झारखंड 2024 के कार्यक्रम की घोषणा की थी. इसके साथ ही पूरे झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी. पहले चरण की अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी की गई थी. 25 अक्टूबर तक पहले चरण के लिए नामांकन होंगे.

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए 2 चरण में हो रही वोटिंग

झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं. लंबे समय तक नक्सलवाद से त्रस्त इस राज्य में पहली बार सिर्फ 2 चरणों में वोटिंग हो रही है. इसके पहले 4 या 5 चरणों में विधानसभा के चुनाव कराए जाते रहे हैं. लोकसभा चुनाव 2024 में झारखंड की 14 सीटों पर 4 चरणों में मतदान हुए थे.

इन सीटों के लिए 22 अक्टूबर को जारी होगी अधिसूचना

  1. राजमहल
  2. बोरियो (एसटी)
  3. बरहेट (एसटी)
  4. लिट्टीपाड़ा (एसटी)
  5. पाकुड़
  6. महेशपुर (एसटी)
  7. शिकारीपाड़ा (एसटी)
  8. नाला
  9. जामताड़ा
  10. दुमका (एसटी)
  11. जामा (एसटी)
  12. जरमुंडी
  13. मधुपुर
  14. सारठ
  15. देवघर (एससी)
  16. पोड़ैयाहाट
  17. गोड्डा
  18. महगामा
  19. रामगढ़
  20. मांडू
  21. धनवार
  22. बगोदर
  23. जमुआ (एससी)
  24. गांडेय
  25. गिरिडीह
  26. डुमरी
  27. गोमिया
  28. बेरमो
  29. बोकारो
  30. चंदनकियारी (एससी)
  31. सिंदरी
  32. निरसा
  33. धनबाद
  34. झरिया
  35. टुंडी
  36. बाघमारा
  37. सिल्ली
  38. खिजरी (एसटी)

Also Read

कोल्हान में 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों और 3 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर, हर सीट पर एनडीए-महागठबंधन में सीधा मुकाबला

Jharkhand Elections 2024: मनिका विधानसभा सीट पर 6 बार जीती भाजपा, 52 वर्ष बाद कांग्रेस को मिली जीत

Jharkhand Election 2024: BJP में टिकट बंटवारे के बाद नेताओं के बागी तेवर, झामुमो से किया संपर्क

Jharkhand Elections 2024: इंडिया गठबंधन में फंसा सीट बंटवारे का पेच, नाराज राजद ने दिया अल्टीमेटम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >