Jharkhand Election 2024: बीजेपी छोड़ JMM में आई लुईस मरांडी को मिला गुरुजी का आशीर्वाद, क्या टिकट भी मिलेगा?

Jharkhand Election 2024: लुईस मरांडी दुमका से चुनाव लड़ना चाहती थीं लेकिन बीजेपी उन्हें बरहेट से चुनाव लड़ाना चाह रही थी. इस कारण उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा देकर JMM ज्वाइन कर लिया. ऐसे में क्या जेएमएम उन्हें टिकट देगी.

Jharkhand Election 2024: पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने जेएमएम में शामिल होने के बाद दिशोम गुरु शिबू सोरेन से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया. बता दें सोमवार को ही लुईस मरांडी ने बीजेपी से इस्तीफा देकर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गई थीं. लुईस मरांडी दुमका से चुनाव लड़ना चाहती हैं लेकिन बीजेपी उन्हें बरहेट से चुनाव लड़ाना चाह रही थी. इसी से नाराज होकर उन्होंने बीजेपी छोड़ दिया. लुईस मरांडी ने कहा कि बीजेपी छोड़ने की सबसे बड़ी वजह यही है कि उन्हें बरहेट से चुनाव लड़ने को कहा जा रहा है. जबकि बीते 24 सालों से वो दुमका की जनता की सेवा करती आ रही हैं.

बीजेपी पर लुईस मरांडी ने बोला हमला

जेएमएम में शामिल होने के बाद लुईस मरांडी बीजेपी के खिलाफ मुखर हो गई है. उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला किया है. उन्होंने आरोप लगाया की पार्टी में पुराने और निष्ठावान नेताओं की कद्र घटी है. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें दुमका से टिकट न देकर पार्टी ने बरहेट से चुनाव लड़ने का ऑफर दे रही थी. इस कारण उन्होंने बीजेपी छोड़ दी. लुईस मरांडी ने यह भी कहा कि जब वो मंत्री थीं उस समय में भी उन्होंने दुमका की जनता की सबसे ज्यादा सेवा की. लेकिन बीजेपी नेतृत्व में इसपर कोई ध्यान नहीं दिया.

बीजेपी से लुईस मरांडी ने कर लिया किनारा

बता दें, झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए पार्टी नेता लुईस मरांडी ने बीते सोमवार (21 अक्टूबर) को इस्तीफा दे दिया था. पार्टी से इस्तीफे के बाद उन्होंने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के रांची स्थित आवास पर जाकर जेएमएम ज्वाइन किया. उनके साथ पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने भी JMM का दामन थामा है.

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को लिखा था पत्र

पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को औपचारिक पत्र लिखकर अपने इस्तीफे का जानकारी दी थी. उन्होंने अपने पत्र में बीजेपी से अपने सियासी सफर शुरू करने से लेकर 2014 विधानसभा चुनाव में मौका देने और मंत्री बनने तक का जिक्र किया. इसके लिए उन्होंने बीजेपी का आभार भी जताया था. अपने पत्र में हालांकि इस दौरान उन्होंने पार्टी पर कई आरोप भी लगाए. उन्होंने अपने पत्र में कहा कि पार्टी में आंतरिक अनुशासन कमजोर हुआ है. पार्टी में निष्ठावान और विश्वासी कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है.

Also Read: Chatra Assembly Election: चतरा के लोगों से तेजस्वी यादव ने मांगा वोट, कहा- नहीं कामयाब होने देंगे बीजेपी के मंसूबे

JLKM Candidate List : जयराम महतो की पार्टी JLKM ने उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी की, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >