Jharkhand Election 2024: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई प्रत्याशी 28 अक्टूबर को करेंगे नामांकन, मौजूद रहेंगे कई नेता

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई और प्रत्याशी कल यानी 28 अक्टूबर को कर सकते हैं नामांकन. इस मौके पर बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.

Jharkhand Election 2024: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी कल यानी सोमवार को नामांकन दाखिल कर सकते हैं. वो धनवार विधानसभा से 28 अक्टूबर को नामांकन करेंगे. इस मौके पर बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी समेत कई और नेता मौजूद रह सकते हैं. वहीं, देवघर से नारायण दास और गिरिडीह से निर्भय कुमार शाहाबादी भी कल नामांकन दाखिल करेंगे.

ये नेता भी कर सकते हैं नामांकन दाखिल

वहीं नाला से बीजेपी नेता माधव चंद्र महतो और जामताड़ा से सीता सोरेन नामांकन करेंगी. जबकि मनोहरपुर से नवनीत हेंब्रम, शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन, दुमका से सुनील सोरेन, जामा से सुरेश मुर्मू, जरमुंडी से देवेंद्र कुंवर नामांकन करेंगे। इस अवसर पर चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा मौजूद रहेंगे. मधुपुर से गंगा नारायण सिंह और सारठ से रणधीर कुमार सिंह नामांकन करेंगे. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और सांसद निशिकांत दुबे मौजूद रहेंगे.

पोड़ैयाहाट से देवेंद्र नाथ सिंह और महागामा से अशोक कुमार भगत नामांकन करेंगे. इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मौजूद रहेंगे. निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता, झरिया से रागिनी सिंह और बाघमारा से शत्रुघ्न महतो नामांकन करेंगे. इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी और सांसद ढुल्लू महतो मौजूद रहेंगे. खिजड़ी से रामकुमार पाहन नामांकन करेंगे. इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मौजूद रहेंगे.

Also Read: Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: ‘सीता सोरेन का हुआ अपमान’, झारखंड सरकार की चुप्पी पर बीजेपी ने उठाए सवाल

Jharkhand Assembly Election 2024 : जमशेदपुर पूर्वी की जनता ने विधायक को याद दिलाया चुनावी वादा, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >