Jharkhand: सुमन कुमार हैं लग्जरी गाड़ियों के शौकीन, 2011 में CA बना और 4 साल में ही खरीद ली फॉर्च्यूनर

सीएम सुमन कुमार लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन हैं, 2011 में वो सीए बना और 2015 में उन्होंने फॉच्यूर्नर खरीद ली. यही नहीं उनके भाई के नाम पर भी कई गड़ियां हैं. और कई गाड़ियां विभिन्न कंपनियों के नाम पर है

रांची: सीए सुमन कुमार लग्जरी गाड़ियाें का शौकीन है. 2011 में सीए बनने के बाद उसने महज चार साल में लग्जरी गाड़ी फॉच्यूर्नर (जेएच-01बीएन-9000) खरीद ली. यह गाड़ी सुमन कुमार सिंह एंड कंपनी के नाम पर निबंधित है. पता : 711 ए इस्टर्न मॉल, डंगरा टोली, सरकुलर रोड, रांची दर्ज है.

शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय ने हनुमान नगर स्थित सोनाली अपार्टमेंट में छापेमारी की थी. इस दौरान अपार्टमेंट में कई गाड़ियां खड़ी मिली. इसमें से जेएच-01इपी-7047 नंबर की होंडा सिटी कार मिली. यह कार लॉक्सोडॉन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर दर्ज है. गाड़ी के इंचार्ज में नाम पवन कुमार सिंह है. इसी तरह जेएच-01-इआर-9569 नंबर की होंडा अमेज कार भी मिली. यह श्रीसाथी फाइनांस लिमिटेड के नाम पर निबंधित है.

Also Read: CA सुमन कुमार गिरफ्तार, उसके भाई और पूजा सिंघल के करीबी रिश्तेदार कई कंपनियों में निदेशक

इस गाड़ी के इंचार्ज भी पवन कुमार सिंह ही हैं. गाड़ियों को लेकर खास बात यह है कि गाड़ियां भले ही कंपनियों और पवन कुमार सिंह के नाम से दिखायी गयी हैं, लेकिन गाड़ियों में सीए सुमन कुमार का मोबाइल नंबर ही िदया गया है. बताया जा रहा है कि इनके पास और भी कई लग्जरी गाड़ियां हैं, जिसे छापा के ठीक पहले कहीं छिपा दिया गया था.

Posted By: Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >