साहित्य 24 मंच ने रांची में किया ‘झारखंड दर्शन’ का लोकार्पण, बही कविता और गजल की गंगा

झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को साहित्य 24 मंच की झारखंड इकाई ने अपना वार्षिकोत्सव मनाया. होटल गंगा आश्रम में आयोजित एक भव्य समारोह में ‘झारखंड दर्शन’ नामक पुस्तक का लोकार्पण हुआ. साथ ही कविताओं और गजलों की गंगा भी बही.

झारखंड की राजधानी रांची में रविवार को साहित्य 24 मंच की झारखंड इकाई ने अपना वार्षिकोत्सव मनाया. होटल गंगा आश्रम में आयोजित एक भव्य समारोह में ‘झारखंड दर्शन’ नामक पुस्तक का लोकार्पण हुआ. साथ ही कविताओं और गजलों की गंगा भी बही.

‘झारखंड दर्शन’ का संकलन करने वाले रचनाकारों को सम्मानित भी किया गया. समारोह में काव्य सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये प्रतिष्ठित रचनाकारों ने भाग लिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के गौरव, नागपुरी गीतों के लेखक पद्मश्री मधु मंसूरी एवं विशिष्ठ अतिथि डॉ संजय कुमार षाड़ंगी तथा पीके लाल थे.

कवयित्री डाॅ कीर्ति काले साहित्य 24 मंच की संरक्षिका हैं, जबकि हरि प्रकाश पांडे इसके संस्थापक हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर देवेंदर कौर एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मीना बंधन हैं. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मंत्रोच्चार के साथ हुआ. सरस्वती वंदना रिम्मी वर्मा ने किया.

सभा की अध्यक्षता मीना बंधन ने की. मंच पर कविताओं और गजलों की ऐसी गंगा बही, जिसमें डूबकर सभी अतिथि आनंदित हो गये. रांची तथा झारखंड के विभिन्न जिलों से आये साहित्यसेवियों ने मंच की समृद्धि में चार चांद लगा दिया.

रांची से चंद्रिका ठाकुर, शालिनी सहबा, रेणु झा रेणुका, कल्याणी झा कनक, पलामू से एमजे अजहर, गुमला से आफताब अंजुम अजहर, बेड़ो से अजय लकड़ा, रामगढ़ से सरोज झा झारखंडी, धनबाद से स्नेहप्रभा पांडे, डाक्टर संगीता नाथ, प्रियदर्शिनी पुष्पा, जमशेदपुर से निवेदिता श्रीवास्तव गार्गी, अंकिता सिन्हा, कृष्णा आजमगढ़ी ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

मंच के सदस्यों में संध्या चौधरी उर्वशी, नीरज वर्मा, निर्मला करण, रंगोली सिन्हा, खुशबू बरनवाल सीपी, रंजना झा, कल्पना कौशल, सीमा कुमार, आकांक्षा चौधरी, रूपा कुमारी अनंत, रिम्मी वर्मा, अनुपम श्री व अन्य शामिल थे. मंच का संचालन रूपा कुमारी अनंत एवं रिम्मी वर्मा ने संयुक्त रूप से किया. धन्यवाद ज्ञापन साहित्य 24 की झारखंड उपाध्यक्ष मीरा सिंह ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >