Jharkhand Crime News : बड़े भाई की हुई मौत तो डायन-बिसाही के शक में कर डाली चाची की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

उसे संदेह था कि राजकुमारी के जादू -टोना से ही उसके भाई की मौत हुई है. जानकारी के अनुसार, राजकुमारी का पति खेला उरांव रविवार को किसी के घर गया था. कई घंटे बीत जाने के बाद भी खेला उरांव के घर नहीं लौटने पर राजकुमारी बच्चों के साथ उसे खोजने के लिए निकली. इसी बीच, रास्ते में देवी मंडप के समीप घात लगाये बड़कू ने उसके सिर पर टांगी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. मृतका के छह बच्चे हैं.

Ranchi Crime News, Witch hunt Case In Jharkhand Ranchi चान्हो : थाना क्षेत्र के पाटुक गांव में रविवार रात साढ़े नौ बजे डायन-बिसाही के शक में महिला राजकुमारी उरांइन (42 वर्षीया) की हत्या उसके भतीजे ने टांगी से कर दी. पुलिस ने आरोपी बड़कू उरांव उर्फ करमा उरांव और उसके पिता बाबूलाल उरांव को भी गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि बड़कू के बड़े भाई की मौत तीन महीने पहले बीमारी से हो गयी थी.

उसे संदेह था कि राजकुमारी के जादू -टोना से ही उसके भाई की मौत हुई है. जानकारी के अनुसार, राजकुमारी का पति खेला उरांव रविवार को किसी के घर गया था. कई घंटे बीत जाने के बाद भी खेला उरांव के घर नहीं लौटने पर राजकुमारी बच्चों के साथ उसे खोजने के लिए निकली. इसी बीच, रास्ते में देवी मंडप के समीप घात लगाये बड़कू ने उसके सिर पर टांगी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. मृतका के छह बच्चे हैं.

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >