Jharkhand Crime News: प्रेम प्रसंग में रांची के युवक की हत्या, कई आरोपी पुलिस हिरासत में

रांची के बुढ़मू में प्रेम प्रसंग के कारण एक 25 साल के युवक की हत्या हो गयी. पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत लिया है. वहीं, मृतक का शव एक जंगल से बरामद कर लिया है.

काली चरण साहु, बुढ़मू: रांची के बुढ़मू प्रखंड अंतर्गत ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक की मंगलवार को हत्या कर दी गयी. पुलिस ने उसका शव जिकरा फॉल के पास स्थित एक जंगल से बरामद कर लिया है. हत्या की वजह प्रेम प्रसंग बतायी जा रही है. मृतक की पहचान बेड़वारी गांव का रहने वाले अजय मुंडा के रूप में हुई है. हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

हत्या से पहले अजय ने परिजनों को किया था फोन

परिजनों की मानें तो मृतक अजय का फोन आया था कि मैं ओझासाड़म नामक स्थान पर हूं और कुछ लोग मुझे मार रहे हैं. इसके बाद उसका फोन स्वीच ऑफ आने लगा. इसके बाद परिवार के सदस्यों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस की टीम उनके बताये स्थान पर गयी छानबीन की. लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला.

जगदीश मुंडा ने पूछताछ के दौरान कबूल किया अपना जुर्म

स्थानीय लोगों से लगातार पूछताछ करने और छानबीन करने के पश्चात रांची की बुढ़मू पुलिस को पता चला कि अजय का जगदीश मुंडा नामक शख्स के साथ अनबन था. इसी शक के आधार पर पुलिस ने जगदीश मुंडा और उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया. जहां पूछताछ के दौरान जदगीश ने हत्या की बात कबूल कर ली. उनकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है. सभी से पूछताछ जारी है.

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार जगदीश मुंडा की पत्नी का प्रेम प्रसंग शादी के पहले ही अजय मुंडा से था. शादी के बाद भी उन दोनों का संबंध खत्म नहीं हुआ और छिपछिप कर मिलने लगे. कुछ दिन पहले मृत युवक अजय उसकी पत्नी के साथ रांची में 4 दिन रहा. जब इसकी सूचना जगदीश को मिली तो वह अपनी पत्नी को घर ले आया. इसके बाद गांव में समाज की बैठक बुलायी गयी. जहां अजय ने दोबारा ये गलती न करने की बात कही. लेकिन मंगलवार को फिर से अजय अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए ओझासाड़म गया था. जब इसकी सूचना जगदीश को मिली तो उसने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी.

Also Read: RSS प्रमुख मोहन भागवत रांची पहुंचे, अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में लेंगे हिस्सा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >