खलारी में ‘नक्सलियों’ का तांडव, 3 हाइवा को फूंका, कोयला और फ्लाई ऐश की ढुलाई ठप

Jharkhand Crime News: राजधानी रांची के खलारी में ‘नक्सलियों’ ने तांडव मचाया है. बीच सड़क पर 3 हाइवा को फूंक दिया. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

Jharkhand Crime News: रांची जिले के खलारी में ‘नक्सलियों’ ने तांडव मचाया है. खलारी थाना क्षेत्र के निर्मल महतो चौक के पास गिट्टी और फ्लाई ऐश लदे 3 हाइवा को जला दिया. घटना रात के करीब 3 बजे हुई. सूचना मिलते ही पुलिस और सीआईएसएफ के जवान एवं क्यूआरटी घटनास्थल पर पहुंची.

सुरक्षा बलों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया

सीआईएसएफ की एनके, पिपरवार की क्यूआरटी और दोनों एरिया की फोर्स के साथ-साथ खलारी के डीएसपी रामनारायण चौधरी, खलारी के इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह और मैक्लूस्कीगंज थाना प्रभारी गोविंद कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद आग पर काबू पाया गया.

नक्सलियों की आगजनी में जलकर राख हुआ हाइवा. फोटो : प्रभात खबर

एक साथ 3 हाइवा में आगजनी के बाद रोड बंद

एक साथ 3 हाइवा में हुई आगजनी के बाद से रोड बंद है. फ्लाई ऐश और कोयले की ढुलाई भी बंद कर दी गई है. इस सड़क से बड़े पैमाने पर अवैध रूप से बालू की भी ढुलाई होती है. ‘नक्सलियों’ के द्वारा की गई आगजनी की वजह से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है.

खलारी घाटी से अगवा करके हाइवा को निर्मल महतो चौक पर फूंका

बताया जा रहा है कि खलारी घाटी से अगवा करके तीनों हाइवा को निर्मल महतो चौक पर लाया गया और रोड को ब्लॉक करने के बाद उसमें आग लगा दी गई. घटना के समय या उसके बाद वहां से कोई दूसरा वाहन नहीं गुजरा.

Also Read

कल्पना मुर्मू के साथ बालाजी की शरण में हेमंत सोरेन

हाइवा और डंपर से कोयले की ट्रांसपोर्टिंग से बढ़ी परेशानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >