Jharkhand Crime: झारखंड चुनाव से पहले साढ़े चार लाख का गांजा बस से जब्त, बिहार और यूपी के दो आरोपियों को जेल

Jharkhand Crime: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले रांची की ओरमांझी पुलिस ने एक बस से साढ़े चार लाख का गांजा समेत अन्य सामान बरामद किए हैं. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

Jharkhand Crime: ओरमांझी (रांची), रोहित लाल महतो-रांची-रामगढ़ रोड पर ओरमांझी के एसएसटी चेकपोस्ट के समीप वाहन चेकिंग अभियान में पुलिस को सफलता मिली है. शुभम बस (यूपी 67ए टी 3277) से पुलिस ने करीब साढ़े चार लाख का गांजा समेत अन्य सामान बरामद किए हैं. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. गांजे को यूपी में खपाने की योजना थी. सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी.

बिहार और यूपी के दो आरोपी धराए


सिल्ली डीएसपी ने बताया कि बस से साढ़े नौ किलो गांजा, तीन मोबाइल, दो डेबिट कार्ड और 1020 रुपए कैश बरामद किए गए हैं. बिहार के बेगूसराय के रजनीश कुमार (30 वर्ष) और शुभम बस के ड्राइवर विकास यादव (यूपी, फैजाबाद) की संलिप्तता की पुष्टि होने पर इन्हें गिरफ्तार कर ओरमांझी पुलिस ने जेल भेज दिया.

रांची से वाराणसी में खपाने की थी योजना


बरामद अवैध गांजा रांची के खादगाढ़ा बस स्टैंड से शुभम बस में लोड कर वाराणसी ले जाया जा रहा था. इस मामले में ओरमांझी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. छापामारी अभियान में बीडीओ कामेश्वर बेदिया, थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी, एसआई चंद्रदेव सिंह, एसआई विनय कुमार, मजिस्ट्रेट रवि रंजन कुमार सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे.

Also Read: Jharkhand Crime: मंडल मुर्मू का सिर काटनेवाले को क्यों 50 लाख देना चाहता था साहुल हांसदा?

Also Read: Jharkhand Election 2024: विरोधियों पर बरसे सीएम हेमंत सोरेन, झामुमो को बताया चीन की दीवार

Also Read:JMM ने ढूंढ़ ली BJP की आदिवासी अस्मिता की काट, सरना धर्म कोड पर भी घेरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >