Jharkhand Coronavirus Update : झारखंड में 247 नये संक्रमित मिले, दो की मौत और 234 मरीज हुए स्वस्थ

झारखंड में कोरोना के 247 नये पॉजिटिव मिले

रांची : झारखंड में कोरोना के 247 नये पॉजिटिव मिले हैं. इधर रांची जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है. शनिवार को रांची में 128 नये पॉजिटिव मिले हैं. धनबाद व गुमला में एक-एक संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी है. इस तरह राज्य में अबतक 1010 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. वहीं कोरोना के अब तक कुल 112853 केस मिले, जिनमें से 110125 स्वस्थ हो चुके हैं. इस समय कुल एक्टिव केस 1718 हैं.

शनिवार को राज्य में मिले नये संक्रमितों में रांची के 128 हैं. इनमें बोकारो में 12, देवघर में तीन, धनबाद में छह, जमशेदपुर में 35, हजारीबाग में 14, प. सिंहभूम में सात व अन्य जिले से मिले संक्रमित हैं.

234 स्वस्थ हुए :

शनिवार को 234 संक्रमित स्वस्थ हो गये. इनमें रांची के 110, बोकारो के 15, चतरा के सात, देवघर के 17, धनबाद के आठ, दुमका के एक, जमशेदपुर के 29, गढ़वा के चार,गिरिडीह के दो, गोड्डा के एक, हजारीबाग के तीन समेत अन्य जिले के मरीज स्वस्थ हुए हैं.

16516 सैंपल में 1.49 प्रतिशत मिले संक्रमित :

शनिवार को 16516 सैंपल की जांच हुई है और 1.49 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं. राज्य में अबतक 4623633 सैंपल लिये गये हैं और 4609838 सैंपल की जांच हो चुकी है. इस समय राज्य में बैकलॉग में 13795 सैंपल हैं.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >