Jharkhand Coronavirus Update : झारखंड में मिले कोरोना के 122 नये मरीज, जानें ताजा हालात

राज्यभर में 122 नये संक्रमित मिले, 134 की रिपोर्ट निगेटिव

रांची : झारखंड में रविवार को 10,849 लोगों के सैंपल की जांच की गयी. 1.13 फीसदी की दर से 122 नये संक्रमित मिले. वहीं रांची की बात की जाये तो 1,445 जांच में 3.3 फीसदी (53) नये संक्रमित मिले हैं. पूर्वी सिंहभूम में 15, रामगढ़ में 10, बोकारो में छह, धनबाद में छह, पलामू में छह, प सिंहभूम में छह, हजारीबाग में चार, देवघर में तीन, गुमला में तीन, चतरा में दो, गोड्डा में दो, कोडरमा में दो, लातेहार में दो, गिडिहीह में एक व सिमडेगा में एक नये संक्रमित मिले हैं.

122 नये संक्रमितों के मिलने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,14,268 पहुंच गयी. वहीं एक्टिव केस 1,585 हैं. जबकि एक संक्रमित की मौत भी हुई, जिससे राज्य में कुल माैतों की संख्या 1019 पहुंच गयी है.

इधर, राज्य में कोरोना के 134 संक्रमितों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है, जिसमेंं सबसे ज्यादा रांची में 50 शामिल हैं. इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 18,बोकारो में 16, पलामू में 11, धनबाद में सात, रामगढ़ में छह, साहिबगंज में पांच, चतरा में चार, पसिंहभूम में चार, लोहरदगा में तीन, देवघर दो, गिरिडीह में एक, गोड्डा में एक शामिल है.

134 संक्रमितों के स्वस्थ हो जाने पर स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 1,11,664 पहुंच गयी है. राज्य में अब तक 47,37,136 लोगों के सैंपल की जांच की गयी है, जिसमें 46,22,868 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

रिकवरी रेट 97.72 फीसदी

राज्य का रिकवरी रेट 97.72% तक पहुंच गया है. वहीं देश की रिकवरी दर 95.80 फीसदी है. यानी देश भर के तुलना में झारखंड में रिकवरी 1.92 फीसदी ज्यादा है. इधर, झारखंड में 0.89 फीसदी व देश मेें 1.50 फीसदी मृत्यु दर है.

कुल संक्रमित 114268

कुल संक्रमित 114268

ठीक हुए 111664

जिला            एक्टिव

बोकारो 73

चतरा 16

देवघर 18

धनबाद 40

दुमका 14

जमशेदपुर 205

गढ़वा 37

गिरिडीह 06

जिला             एक्टिव

गोड्डा 09

गुमला 34

हजारीबाग 67

जामताड़ा 16

खूंटी 22

कोडरमा 29

लातेहार 15

लोहरदगा 31

जिला एक्टिव

पाकुड़ 00

पलामू 44

रामगढ़ 75

रांची 763

साहिबगंज 18

सरायकेला 24

सिमडेगा 12

चाईबासा 17

Posted By : Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >