झारखंड कांग्रेस में हो सकता है बड़ा फेरबदल, आदिवासी चेहरे की तलाश में पार्टी, ये नाम हैं सबसे आगे

झारकंड प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हो सकता है. पार्टी की कमान संभालने के लिए किसी आदिवसी चेहरे की जरूरत है. इसमें बंधु तिर्की, कालीचरण मुंडा, गीता कोड़ा का नाम सबसे आगे चल रहा है.

रांची: प्रदेश कांग्रेस में आने वाले दिनों में फेरबदल हो सकता है़ पार्टी को आदिवासी चेहरे की तलाश है़ प्रदेश में पार्टी की कमान किसी आदिवासी नेता को मिल सकती है़ राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद झारखंड कांग्रेस की राजनीति बदल सकती है़ छह अक्तूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनावी प्रक्रिया में नाम वापसी की आखिरी तिथि है.

केंद्रीय स्तर पर सहमति बनी, तो 17 को होने वाला चुनाव टल सकता है. इसके बाद प्रदेश कांग्रेस में सरगरमी बढ़ सकती है़ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, चाईबासा से सांसद गीता कोड़ा, कालीचरण मुंडा जैसे नेताओं का नाम चल रहा है़ पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2024 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव पार्टी नये चेहरे व नयी रणनीति के साथ उतर सकती है.

नये अध्यक्ष की दौड़ में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की आगे है़ं मांडर उपचुनाव में जीत हासिल कर श्री तिर्की ने अपना प्रोफाइल संगठन के अंदर मजबूत किया है़ वह केंद्रीय आलाकमान के संपर्क में है़ं वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में श्री तिर्की अपनी सक्रियता बनाये रखा. वह दक्षिणी छोटानागपुर सहित आदिवासियों के बीच अपनी पैठ रखते है़.

वहीं चाईबासा सांसद गीता कोड़ा भी नये अध्यक्ष की रेस में मानी जा रही है़ं श्रीमती कोड़ा कोल्हान से लेकर आदिवासी इलाके में पार्टी के लिए कारगर हो सकती है़ं खूंटी संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को कड़ी टक्कर देने वाले कालीचरण मुंडा को लेकर भी चर्चा है़ कालीचरण मुंडा के परिवार का कांग्रेस से पुराना रिश्ता रहा है़ कांग्रेस के अध्यक्ष रहे टीमुची राय मुंडा की पृष्ठभूमि इनके साथ है़ प्रदेश कांग्रेस में होने वाले फेरबदल में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की भूमिका होगी.

बलमुचु-सुखेदव की हुई है वापसी, बन रहे कोण

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बलमुचु और सुखदेव भगत की पार्टी में वापसी हुई है़ दोनों ही पार्टी के अनुभवी और लंबे समय तक कमान संभालने वाले नेता है़ं दोनों ही नेता पार्टी में नया कोण बना रहे है़ं हालांकि पार्टी ने श्री बलमुचु को आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है. ऐसे में इनकी प्रदेश में संभावना खत्म होती दिख रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >