मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड कांग्रेस नेतृत्व ने की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जनहित के कई मुद्दों पर बातचीत की. इसके अलावा वर्तमान राजनीतिक परस्थितियों पर भी चर्चा हुई.

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके कांके स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात की. जहां पार्टी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. उनके साथ उनकी पत्नी सह गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थी. इस दौरान सीएम हेमंत से कई मुद्दो पर बातचीत हुई.

किन मुद्दों पर हुई बातचीत

झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जनहित के कई मुद्दों पर बातचीत की. इसके अलावा राज्य में वर्तमान राजनीतिक परस्थितियों पर भी गहन चर्चा के साथ साथ विकास कार्यों के कार्यान्वयन पर भी विस्तृत विचार विमर्श किया गया. बता दें कि कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद केशव महतो कमलेश की सीएम हेमंत सोरेन के साथ पहली मुलाकात थी. दो पहले ही वह रांची से दिल्ली पहुंचे हैं.

मुख्यमंत्री ने हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर क्या कहा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दे दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि आज अपने आवास पर झारखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और पार्टी के विधायक दल के नेता रामेश्वर उरांव से मुलाकात हुई. जहां विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. इसके अलावा उन्होंने केशव महतो कमलेश को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी. मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता, इरफान अंसारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रणव झा, झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे.

Also Read: झामुमो और भाजपा आमने सामने, शिवराज बोले- डर गये हैं हेमंत सोरेन, झारखंड के सीएम ने दिया ये जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >