Jharkhand News:दो दिवसीय दौरे पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, पलामू व कोल्हान में करेंगे 'संवाद'

Jharkhand News: 12 मार्च को पलामू प्रमंडल एवं 13 मार्च को कोल्हान प्रमंडल में प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन संवाद में भाग लेंगे. इस संवाद में शामिल होने के लिए वे रांची पहुंच रहे हैं. इसके बाद कार्यक्रमों के लिए रवाना होंगे. आज उनका रात्रि विश्राम रांची में होगा.

Jharkhand News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव एवं झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे दो दिवसीय प्रमंडल स्तरीय कांग्रेस पदाधिकारी प्रतिनिधि सम्मेलन संवाद में भाग लेने के लिए रांची पहुंच रहे हैं. पलामू प्रमंडल में 12 मार्च व कोल्हान प्रमंडल में 13 मार्च को संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए वे आज रांची पहुंच रहे हैं.

पलामू व कोल्हान में होगा संवाद

झारखंड कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 12 मार्च को पलामू प्रमंडल एवं 13 मार्च को कोल्हान प्रमंडल में प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन संवाद में भाग लेंगे. इस संवाद में शामिल होने के लिए वे रांची पहुंच रहे हैं. इसके बाद कार्यक्रमों के लिए रवाना होंगे. आज उनका रात्रि विश्राम रांची में होगा.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड में पेयजल की समस्याओं का चुटकी में होगा समाधान, कॉल सेंटर में ऐसे कर सकेंगे शिकायत
पलामू में संवाद कार्यक्रम में होंगे शामिल

12 मार्च 2022 को रांची से सुबह 7 बजे सड़क मार्ग द्वारा कुड़ू (लातेहार) होते हुए पलामू के लिए प्रस्थान करेंगे. 11 बजे वे पलामू परिसदन पहुंचेंगे. 11:30 बजे से पलामू नगर भवन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके बाद 03.30 बजे पलामू से रांची के लिए प्रस्थान करेंगे. रात 08.30 बजे रांची राजकीय अतिथिशाला पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड में तीसरे मोर्चे का गठन, झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा में शामिल हैं ये 5 विधायक
13 मार्च को कोल्हान में संवाद

झारखंड के कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे 13 मार्च को सुबह 8.30 बजे सड़क मार्ग द्वारा रांची से जमशेदपुर के लिए प्रस्थान करेंगे. 11.00 बजे जमशेदपुर पहुंचेंगे. 11:30 बजे से माइकल जॉन ऑडिटोरियम बिष्टुपुर (जमशेदपुर) में आयोजित प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे. इसके बाद 03:30 बजे रांची के लिए प्रस्थान करेंगे. शाम 6.30 बजे रांची आगमन के बाद रात 8.00 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.

Also Read: चारा घोटाला: लालू प्रसाद परिवार के साथ नहीं मना सकेंगे होली, हाईकोर्ट में जमानत पर 1 अप्रैल को सुनवाई

Posted By : Guru Swarup Mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >