झारखंड कंबाइड प्रवेश परीक्षा का परीक्षाफल जारी, मेरिटलिस्ट में 4667 अभ्यर्थी शामिल

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीइसीइबी) ने झारखंड कंबाइंड प्रवेश परीक्षा (कृषि एवं अन्य समवर्गी पाठ्यक्रमों के लिए) -2026 का परीक्षाफल जारी कर दिया है. पहले स्थान पर प्रभाकर कुमार रहे हैं, और 4667 अभ्यर्थी मेरिटलिस्ट में जगह बनाने में सफल हुए हैं.

रांची : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीइसीइबी) की ओर से आयोजित झारखंड कंबाइंड प्रवेश परीक्षा (कृषि एवं अन्य समवर्गी पाठ्यक्रमों के लिए) -2026 का परीक्षाफल का प्रकाशन कर दिया गया है.

कंबाइंड मेरिट लिस्ट के मुताबिक प्रवेश परीक्षा में पहले स्थान पर प्रभाकर कुमार हैं. उन्हें सीएमल रैंक पहला मिला है. वहीं मो अबू अोसामा दूसरे व पुष्पा रानी तीसरे स्थान पर रहे. संबंधित अभ्यर्थी निर्देशों का पालन करते हुए 14 अगस्त से अपना परीक्षाफल डाउनलोड कर सकेंगे.

इस परीक्षाफल में 4667 अभ्यर्थी मेरिटलिस्ट में शामिल हैं. इस संबंध में जेसीइसीइबी के विशेष कार्य पदाधिकारी ने आवश्यक सूचना जारी की है. इसमें कहा गया है कि उक्त परीक्षाफल के आधार पर पर्षद द्वारा आयोजित की जानेवाली ऑनलाइन काउंसेलिंग से संबंधित विज्ञापन जल्दी ही जारी किया जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राणा प्रताप सिंह

राणा प्रताप सिंह पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता जगत से जुड़े हैं. प्रिंट के साथ-साथ डिजिटल में भी दस वर्ष का अनुभव है. जन सरोकार से जुड़ी खबरों में विशेष रूचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >