Ranchi: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से झारखंड कंबाइंड प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है. पर्षद (कृषि और अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों के लिए)- 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित करता है, जो भारत के नागरिक हैं और झारखंड राज्य के स्थानीय/स्थायी निवासी भी हैं. पर्षद की वेबसाइट पर आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने के लिए लिंक प्रकाशित है.
यह प्रवेश परीक्षा डिग्री स्तर के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों जैसे बैचलर ऑफ वेटनरी साइंस एंड एनिमल हसबैंड्री, बीएससी (ऑनर्स) कृषि, बीएससी (एच) वानिकी, बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी), बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग), बीएफ एससी (मत्स्य विज्ञान) और बीएससी (एच) हॉर्टिकल्चर में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 में नामांकन के लिए आयोजित की जा रही है.
दो जुलाई तक जमा किया जा सकेगा आवेदन
प्रवेश परीक्षा के लिए 17 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगी. दो जुलाई को आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि है. तीन से चार जुलाई तक समर्पित ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार किया जा सकेगा. प्रवेश परीक्षा 19 जुलाई को ऑफलाइन मोड में ली जायेगी. इसके लिए रांची व दुमका में परीक्षा केंद्र बनाया जायेगा.
ये भी पढ़ें…
झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता का परीक्षाफल निकलना शुरू, यहां देखें
रांची में दूसरे दिन भी जारी रहा मनरेगा कर्मियों का महाधरना, 17 जून से आमरण अनशन की चेतावनी
