नीतीश कुमार, ममता बनर्जी समेत 15 राज्यों के CM से अमीर हैं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, इतनी है संपत्ति

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें एक केस आईपीसी की धारा के तहत गंभीर आपराधिक मामलों की श्रेणी में है. हेमंत सोरेन पर आईपीसी की धारा 506 के तहत धमकी देने के आरोप हैं.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पड़ोसी राज्यों बिहार और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों से ज्यादा अमीर हैं. हेमंत सोरेन की संपत्ति ममता बनर्जी से 50 गुणा, तो बिहार के सीएम नीतीश कुमार से करीब ढाई गुणा अधिक है. 42 वर्षीय हेमंत सोरेन की कुल संपत्ति 8,51,74,195 रुपये है. 2.50 लाख रुपये की उनकी देनदारी भी है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ओर से देश के 30 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से जुड़ी रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है.

हेमंत सोरेन पर दर्ज हैं 2 आपराधिक मुकदमे

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें एक केस आईपीसी की धारा के तहत गंभीर आपराधिक मामलों की श्रेणी में है. हेमंत सोरेन पर आईपीसी की धारा 506 के तहत धमकी देने के आरोप हैं. इसके अलावा एक और केस उन पर दर्ज है, जो आईपीसी की धारा 188 के तहत सरकारी आदेश की अवहेलना से संबंधित है.

Also Read: CM हेमंत सोरेन ने ED को सौंपा अपनी संपत्ति का ब्योरा, अवैध खनन मामले में पूछताछ के दौरान मांगी थी जानकारी
12वीं तक पढ़े हैं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, ये है पेशा

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और नेशनल इलेक्शन वॉच ने देश के सभी 30 वर्तमान मुख्यमंत्रियों की ओर से विधानसभा चुनाव के समय दाखिल किये गये शपथ पत्र के अध्ययन के बाद यह जानकारी सार्वजनिक की है. बता दें कि हेमंत सोरेन ने वर्ष 2019 में जो शपथ पत्र दाखिल किया था, उसमें बताया था कि वह 12वीं तक पढ़े हैं. उनकी व्यक्तिगत आय 13.37 लाख रुपये है. उन्होंने अपना पेशा राजनीति और सामाजिक गतिविधि बताया.

2019 में बरहेट से जीता था विधानसभा चुनाव

बता दें कि वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष और शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन ने संताल परगना के साहिबगंज जिले के बरहेट विधानसभा सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था और भाजपा के उम्मीदवार को पराजित कर विधायक बने थे. उन्होंने दुमका विधानसभा सीट पर भी जीत दर्ज की थी, लेकिन बाद में यह सीट उन्होंने छोड़ दी और अपने छोटे भाई को बाद में यहां से चुनाव लड़वाया. हेमंत के अनुज बसंत सोरेन ने उपचुनाव में यहां से जीत दर्ज की.

Also Read: बाबूलाल मरांडी का JMM पर आरोप- शिबू सोरेन परिवार के पास ‍250 करोड़ की संपत्ति, CM हेमंत ने दिया ये जवाब
देश के 15 मुख्यमंत्रियों से ज्यादा अमीर हैं हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, सिक्किम, मिजोरम, दिल्ली, बिहार, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मणिपुर, हरियाणा, केरल और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से ज्यादा अमीर हैं.

हेमंत सोरेन से ज्यादा अमीर हैं 14 मुख्यमंत्री

तमिलनाडु, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, मेघालय, असम, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, पुडुचेरी, नगालैंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ज्यादा अमीर हैं. पैन कार्ड की डिटेल उन्होंने चुनाव आयोग सौंपे गये शपथ पत्र में दी है.

सिर्फ एक मुख्यमंत्री के पास है डॉक्टरेट की डिग्री

बता दें कि देश के 30 मुख्यमंत्रियों में एक ऐसे सीएम हैं, जो सिर्फ 10वीं पास हैं. 12वीं पास 3 राजनेता अपने-अपने राज्य के मुखिया हैं. 11 मुख्यमंत्रियों के पास ग्रेजुएशन की डिग्री है, जबकि 4 ग्रेजुएट प्रोफेशनल, 9 पोस्ट ग्रेजुएट हैं. एक-एक मुख्यमंत्री के पास क्रमश: डॉक्टरेट और डिप्लोमा की भी डिग्री है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >