मिजोरम में निर्माणाधीन रेल पुल हादसे पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने शोक जताया, कही ये बात

मिजोरम के सैरांग इलाके में बन रहे रेलवे पुल के ढह जाने की वजह से 17 लोगों की मौत पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है.

पूर्वोत्तर भारत के राज्य मिजोरम में एक निर्माणाधीन पुल के ढह जाने से 17 लोगों की मौत हो गयी. इस हादसे पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया है. उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘मिजोरम के सैरांग में निर्माणाधीन रेलवे पुल के गिरने से 17 श्रमिकों की मृत्यु की दुःखद खबर मिली. परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे. दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.’

मिजोरम के सैरांग इलाके में ढहा निर्माणाधीन पुल

बुधवार को मिजोरम के सैरांग इलाके में रेलवे का निर्माणाधीन पुल ढह गया. इसमें 17 मजदूरों की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया है कि मलबे से 17 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं. अन्य कई और लोग फंसे हो सकते हैं. इसलिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है. पुलिस का कहना है कि जिस समय घटना हुई, वहां पर 35 से 40 मजदूर काम कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह 10 बजे आइजोल से करीब 21 किलोमीटर की दूरी पर हुई.

रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे

इस बीच, रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं. एनएफ रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सब्यसाची डे ने कहा है कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के सीनियर ऑफिसर भी जल्द घटनास्थल का दौरा करेंगे. एनएफ रेलवे के सीपीआरओ ने इस दुर्घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना मिजोरम की राजधानी आइजोल से करीब 20-21 किलोमीटर दूर सैरांग इलाके में हुई है.

Also Read: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने फिर भेजा समन, 24 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया

पीएम मोदी ने मिजोरम हादसे पर शोक जताया

मिजोरम में हुए इस भीषण हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने भी शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट कर कहा, ‘मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी हूं. उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. घायल शीघ्र स्वस्थ हों. बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता दी जा रही है.’

पीएमओ ने की मुआवजे की घोषणा

पीएमओ ने दुर्घटना में मरने वाले लोगों के निकट परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की भी घोषणा की है. कहा है कि प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये की सहायता दी जाएगी. घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे.

Also Read: PHOTOS: गिरिडीह के डुमरी में केंद्र सरकार पर बरसे हेमंत सोरेन, बोले- डबल इंजन की सरकार ने राज्य को खोखला किया

मिजोरम के सीएम ने जताया दुख

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने कहा है कि इस त्रासदी से बहुत दुखी हूं. मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में सामने आए लोगों के प्रति भी उन्होंने आभार व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >