BJP उम्मीदवारों की कब होगी घोषणा, हिमंता बिस्व सरमा ने दिया लेटेस्ट अपडेट, इन सीटों पर लड़ेगा आजसू

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड में एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों पर समझौता हो गया है. हिमंता बिस्व सरमा ने बीजेपी कैंडिडेट लिस्ट पर भी अपडेट दिया. पढ़ें.

Jharkhand Chunav 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कब करेगी, सबको इसका इंतजार है. भाजपा के उम्मीदवारों की लिस्ट के बारे में झारखंड भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा ने शुक्रवार को अपडेट दे ही दिया. उन्होंने यह भी बताया कि आजसू पार्टी किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

भाजपा ने आजसू, जदयू, लोजपा के साथ किया गठबंधन

हिमंता बिस्व सरमा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग की घोषणा के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को बता दिया कि भाजपा की पहली लिस्ट कब जारी होगी. कौन-कौन सी पार्टियां एनडीए में शामिल होंगी. जी हां, शुक्रवार को हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि हमारा गठबंधन फाइनल हो गया है. भाजपा, आजसू, जदयू और लोजपा NDA का हिस्सा होंगे.

आज से हम एनडीए हैं – हिमंता बिस्व सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि हमलोग आज से भाजपा या आजसू नहीं हैं. हम एनडीए हैं. आज से हम जो भी बात करेंगे, वह एनडीए के रूप में करेंगे. न मैं आपसे भाजपा की बात करूंगा, न सुदेश महतो आपसे आजसू के रूप में बात करेंगे. हम झारखंड की बेहतरी के लिए मिलकर चुनाव लड़ेंगे. एनडीए के रूप में काम करेंगे.

बीजेपी की लिस्ट कभी भी हो सकती है जारी

यह पूछने पर कि भाजपा के उम्मीदवारों की सूची कब जारी होगी, हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि लिस्ट कभी भी जारी हो सकती है. कल भी जारी हो सकती है, परसों भी जारी हो सकती है. लेकिन, एक बात तय है कि हमलोग एनडीए के रूप में चुनाव लड़ेंगे और झारखंड को विकसित झारखंड बनाने के लिए हम किसी के भी साथ जाने को तैयार हैं.

इन सीटों पर चुनाव लड़ेगा आजसू

  1. सिल्ली
  2. रामगढ़
  3. गोमिया
  4. ईचागढ़
  5. मांडू
  6. जुगसलाई
  7. डुमरी
  8. पाकुड़
  9. लोहरदगा
  10. मनोहरपुर

इन सीटों पर लड़ेगा जदयू

  1. जमशेदपुर पश्चिमी
  2. तमाड़

एक सीट पर चुनाव लड़ेगी चिराग पासवान की लोजपा

  1. चतरा

Also Read

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 : NDA में हो गया सीटों का बंटवारा, आजसू 10, जदयू 2 और लोजपा 1 सीट पर लड़ेगी चुनाव

Jharkhand Election 2024: जमशेदपुर पश्चिम से 24 अक्तूबर को परचा भरेंगे सरयू राय

विधानसभा चुनाव से पहले पलामू में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हथियारों के साथ मिली 1000 गोलियां

Torpa Vidhan Sabha: झारखंड पार्टी के गढ़ में भाजपा, कांग्रेस और झामुमो ने की सेंधमारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >