Jharkhand Chunav 2024: झारखंड कांग्रेस ने बागियों पर चलाया डंडा, कई नेताओं को पार्टी से दिखाया बाहर का रास्ता

Jharkhand Election 2024 : झारखंड कांग्रेस के बागी नेताओं के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कड़ी कार्रवाई की है. प्रदेश अध्यक्ष ने 3 नेताओं को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है.

रांची : कांग्रेस ने बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है. झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी या फिर गठबंधन के खिलाफ लड़ने वाले नेताओं पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश के बाद कार्रवाई की गयी है. विधानसभा चुनाव में बागी उतरे तीन नेताओं को पार्टी ने छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है. कांग्रेस देवेंद्र सिंह बिट्टू, लातेहार के जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव और कांग्रेस नेता इसराफिल अंसारी के खिलाफ कार्रवाई हुई है.

कौन प्रत्याशी कहां से उतरे हैं चुनाव मैदान में

झारखंड कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजनी ने बताया है कि मुनेश्वर उरांव मनिका से चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं पांकी से देवेंद्र सिंह बिट्टू पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव में उतर गये. इसराफिल अंसारी गोमिया विधानसभा में निर्दलीय मैदान में हैं. वह झामुमो के गठबंधन के प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद के खिलाफ मैदान में हैं.

भाजपा का संकल्प पत्र झूठे वादों का पुलिंदा : किशोर नाथ शाहदेव

भाजपा के संकल्प पत्र पर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि राज्य की जनता अब भाजपा के बहकावे में आनेवाली नहीं है. भाजपा का पूरा संकल्प पत्र झूठे वादों का पुलिंदा है. इस पर जनता को अब भरोसा नहीं है. श्री शाहदेव ने कहा कि हम भी छात्र और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहते हैं. हम चाहते हैं कि पेपर लीक के लिए सख्त कानून बने और फास्ट ट्रैक कोर्ट से आरोपियों को सजा मिले. लेकिन गृह मंत्री ने जिस भाषा का प्रयोग आज किया है, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी इसकी कड़ी आलोचना करती है.

झारखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

Also Read: देवघर एसपी को हटाने पर झारखंड सरकार और चुनाव आयोग आमने-सामने, सरकार ने पूछा कारण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >