अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम अब मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक होगा, कैबिनेट का फैसला

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कैबिनेट ने भाजपा सरकार के द्वारा शुरू की गयी अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम बदल दिया है. आज की कैबिनेट बैठक में अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस्ड हेल्थ क्लिनिक करने का फैसला किया गया है. कैबिनेट सचिव ने प्रेस ब्रीफिंग में यह जानकारी दी.

Jharkhand Cabinet Decision: झारखंड कैबिनेट ने गुरुवार 24 जुलाई को एक बड़ा फैसला किया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की ओर से दिल्ली की मोहल्ला क्लिनिक की तर्ज पर शुरू की गयी ‘अटल मोहल्ला क्लिनिक’ का नाम बदल दिया है. झारखंड में चल रहे अटल मोहल्ला क्लिनिक को अब ‘मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक’ के नाम से जाना जायेगा.

सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता वाली कैबिनेट का फैसला

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी. इसमें कहा गया है कि झारखंड योजना के तहत चालू योजना के तहत संचालित ‘अटल मोहल्ला क्लिनिक’ योजना का नाम बदलकर ‘मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक’ करने की स्वीकृति दी जाती है.

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 21 प्रस्तावों को मंजूरी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई आज की कैबिनेट बैठक में कुल 21 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. इसकी जानकारी कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने पत्रकारों को दी. पहला प्रस्ताव झारखंड के रहने वाले अर्द्धसैनिक बलों के जवानों से संबंधित है. इसमें कहा गया है उग्रवादी घटनाओं या राष्ट्र की सीमा की रक्षा करते हुए अगर कोई अर्द्धसैनिक बल का कर्मी वीरगति को प्राप्त होता है, तो उसके आश्रित को विशेष अनुग्रह अनुदान और अनुकंपा के आधार पर सरकारी सेवा में नियुक्ति प्रदान की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >