Jharkhand Breaking News LIVE:रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में सिंह मोड़ के पास फायरिंग, गाड़ी में तोड़फोड़

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
2:00 AM. 15 Nov 23 8:30 PM. 14 Nov

रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में सिंह मोड़ के पास फायरिंग, स्कॉर्पियो में तोड़फोड़

रांची: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में सिंह मोड़ के पास अपराधियों ने फायरिंग की है. स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की गयी है. बताया जा रहा है कि बिरसा चौक से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर फायरिंग की गयी है. हथियार के साथ इन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है.

12:53 AM. 15 Nov 23 7:23 PM. 14 Nov

हजारीबाग में एक कार ड्राइवर की लापरवाही से बरही चौक दो घंटे रहा जाम

बरही, हजारीबाग: एक कारवाले की लापरवाही की वजह से बरही चौराहा करीब दो घंटे जाम रहा. कार चौक पर खड़ी कर वह लापता हो गया. इसके चलते जीटी रोड, एनएच-33 व एनएच 31 पर बड़ी-छोटी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं. लगभग दो घंटे तक प्रमुख सड़कें अस्त-व्यस्त रहीं. कार मालिक ने अपनी कार हटायी, तब जाम से छुटकारा मिला. इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा

12:53 AM. 15 Nov 23 7:23 PM. 14 Nov

झारखंड स्थापना दिवस पर आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के तीसरे चरण का होगा शुभारंभ

रांची: झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर 15 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है. इस समारोह में राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण की उपस्थिति में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के तीसरे चरण का शुभारंभ होगा.

12:53 AM. 15 Nov 23 7:23 PM. 14 Nov

झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कमेटी का विस्तार, तनवीर खान उपाध्यक्ष व अख्तर अली बने प्रदेश महासचिव

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष सह सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की स्वीकृति के बाद झारखंड प्रभारी उमैर खान ने आज मंगलवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कमेटी का विस्तार किया है. इस कमेटी में 13 उपाध्यक्ष, 33 महासचिव, 45 सचिव एवं तीन प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं.

12:53 AM. 15 Nov 23 7:23 PM. 14 Nov

लातेहार के बुकरू कोल साइडिंग परिसर में हाईवा पर गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

बालूमाथ (लातेहार), सुमित: झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड के बुकरू कोल साइडिंग परिसर में हाईवा पर गोलीबारी की गयी है. हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है.

12:53 AM. 15 Nov 23 7:23 PM. 14 Nov

मंत्री चंपई सोरेन ने दिल्ली के भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड पवेलियन का किया उद्घाटन

रांची: दुनिया के सबसे बड़े मेले में से एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का शुभारंभ आज मंगलवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में हुआ. जी-20 समिट के बाद प्रगति मैदान में दूसरा बड़ा आयोजन किया जा रहा है. मंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड पवेलियन का उद्घाटन किया.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jaya bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >