Jharkhand Breaking News LIVE: रांची के बुंडू में शहीद रमेश सिंह मुंडा स्मारक खेल महोत्सव का आगाज

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

Live Updates
3:12 AM. 8 Nov 23 9:42 PM. 7 Nov

रांची के बुंडू में शहीद रमेश सिंह मुंडा स्मारक खेल महोत्सव का आगाज

बुंडू(रांची), आनंद राम महतो: टीसीसी मैदान में शहीद रमेश सिंह मुंडा स्मारक खेल महोत्सव का उद्घाटन विधायक विकास कुमार मुंडा ने किया. इस खेल महोत्सव में विभिन्न खेलों का आयोजन होगा. उन्होंने कहा कि उनके पिता का भी सपना था युवा को प्रोत्साहित करना.वे उसे पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं. खेलकूद प्रतियोगिता शिक्षा का एक अभिन्न अंग है. ग्रामीण प्रतिभावान खिलाड़ियों को सरकार की योजनाओं से जोड़कर विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी देने का प्रयास की दिशा में यह कदम है. नौकरी के क्षेत्र में भी खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी. इसके लिए प्रदेश की हेमंत सरकार कार्य कर रही है. शहीद रमेश सिंह मुंडा स्मारक खेल प्रतियोगिता में मंगलवार को आठ टीमों के बीच फुटबॉल खेला गया. इसमें रेडिकल एफसी कोटा की टीम पेनल्टी में तीन दो गोल से फुटबॉल टीम हुमता को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची. खेल प्रभारी सजल कुंडू ने बताया कि तमाड़ विधानसभा में कुल 4217 प्रतिभाओं ने भाग लिया है. इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि हर्षवर्धन शर्मा, प्रोफेसर राजीव लोचन महतो, कालेश्वर मुंडा, बसु सेठ, शिवनाथ मुंडा, बबलू कुंडू, अरविंद कुमार, मोनू जायसवाल, रोहित महतो, यशपाल कुमार कार्तिक प्रमाणिक, बुंडू के थानेदार इंस्पेक्टर संजीव कुमार, उमेश महतो, मेंथपाल एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

3:12 AM. 8 Nov 23 9:42 PM. 7 Nov

दुकान से आभूषण उड़ाने के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

कोडरमा बाजार : जयनगर पुलिस ने जेवरात दुकान से आभूषण उड़ा लेने की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना में प्रयुक्त कार, दुकान से उड़ाया गया आभूषण आदि बरामद कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी हैं और इन्होंने पिछले दिनों परसाबाद की आभूषण दुकान से सामान उड़ा लिया था. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी. पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जयनगर थाना क्षेत्र के कटिया परसाबाद निवासी गोविंद प्रसाद बिहारी (पिता स्व जमुना प्रसाद बिहारी) के लिखित शिकायत पर पांच नवम्बर को (कांड संख्या 219/23) दर्ज किया गया था. अनुसंधान के क्रम में छापामारी कर आरोपी सोनू सिन्हा उर्फ सोनू कुमार सिन्हा (पिता दीपक प्रसाद सिन्हा) स्थायी निवासी बरवाडीह थाना चौपारण जिला हजारीबाग व उसकी पत्नी चांदनी देवी (वर्तमान पता चुना भट्ठा थाना सुखदेवनगर रांची) से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए जेवरात में से एक जोड़ा पायल, दो नकचन के अलावा घटना में प्रयुक्त मारुति वैगनआर व एक मोबाइल जब्त किया गया है. छापामारी दल में जयनगर थाना प्रभारी उमानाथ सिंह, एसआई पंचम तिग्गा, सुनील पासवान व अन्य शामिल थे.

3:12 AM. 8 Nov 23 9:42 PM. 7 Nov

कोडरमा के तिलैया डैम ओपी से नाबालिग समेत दो का अपहरण, पूछताछ कर रही पुलिस

चंदवारा, कोडरमा : कोडरमा जिले के चंदवारा प्रखंड के तिलैया डैम ओपी क्षेत्र से नाना व नाती का अपहरण कर लिए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. आरोप है कि दोनों को अपने ही रिश्तेदार डीवीसी बाजार से जबरन उठा ले गए. इनके साथ सरेबाजार बेरहमी से मारपीट की गई और पिकअप वैन में बिठाकर कहीं ले जाया गया है. मंगलवार को मिली इस शिकायत के बाद ओपी पुलिस हरकत में आई और अपहृत लोगों की खोजबीन का प्रयास किया जा रहा है.

3:12 AM. 8 Nov 23 9:42 PM. 7 Nov

लातेहार के चंदवा थाने के चौकीदार की गोली मारकर हत्या, विरोध में एनएच-75 व 99 जाम

चंदवा, सुमित : लातेहार जिले के चंदवा में मंगलवार की दोपहर बाद स्थानीय थाना में कार्यरत चौकीदार मो सदीक अंसारी की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना चंदवा-माल्ह्न-मैक्लुस्कीगंज (सीएमएम) पथ स्थित दुबी पेट्रोल पंप के समीप की है. सदीक माल्हन पंचायत के चौकीदार थे. इसके विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दी.

3:12 AM. 8 Nov 23 9:42 PM. 7 Nov

एनएलसी इंडिया लिमिटेड के चीफ जेनरल मैनेजर एन फ्रेंकलीन जयकुमार होंगे एसइसीएल के नये निदेशक तकनीकी

बेरमो, राकेश वर्मा: कोल इंडिया की अनुषांगिक इकाई एसएसीएल के निदेशक तकनीकी पद के लिए मंगलवार की दोपहर 2.30 बजे हुए साक्षात्कार में एनएलसी इंडिया लिमिटेड के चीफ जेनरल मैनेजर एन फ्रेंकलीन जयकुमार का चयन किया गया.

3:12 AM. 8 Nov 23 9:42 PM. 7 Nov

चतरा में 15 लाख के इनामी माओवादी सबजोनल कमांडर नवीन यादव ने किया सरेंडर

चतरा, दीनबंधु: चतरा में 15 लाख के इनामी माओवादी सबजोनल कमांडर नवीन यादव ने आज मंगलवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है. वह लातेहार के बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में सबजोनल कमांडर था.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jaya bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >