Jharkhand Breaking News LIVE: रांची जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 20 जनवरी को, 74 प्रत्याशी मैदान में

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
3:28 AM. 20 Jan 24 9:58 PM. 19 Jan

रांची जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 20 जनवरी को, 74 प्रत्याशी मैदान में

रांची: रांची जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 20 जनवरी को होगा. पदाधिकारी व कार्यकारिणी के लिए 74 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है. पदाधिकारियों के लिए 33 व कार्यकारिणी के लिए 41 अधिवक्ताओं ने पर्चा भरा है. पदाधिकारी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासनिक व लाइब्रेरी के कुल सात व कार्यकारिणी के लिए नौ पद हैं.

3:28 AM. 20 Jan 24 9:58 PM. 19 Jan

खूंटी में सड़क हादसा, एक बाइक सवार की मौत, दो घायल

कर्राः खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के गोविंदपूर-डोड़मा मुख्य पथ पर सोटेया मोड़ में हुई सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान लिमड़ा गांव निवासी सुजल कच्छप (17 वर्ष) के रूप में की गयी है. घायलों में लिमड़ा गांव के ही अनुज कुजूर और प्रकाश उरांव शामिल हैं. जानकारी के अनुसार तीनों एक ही बाइक पल्सर में सवार होकर बाला मोड़ से लिमड़ा वापस आ रहे थे. इसी क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी.

3:28 AM. 20 Jan 24 9:58 PM. 19 Jan

FIH ओलंपिक क्वालीफायर में जापान ने भारत को 1-0 से हराया

रांची: जापान ने भारत को 1-0 से हराकर पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई किया। तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही. मरांग गोमके एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में FIH ओलंपिक क्वालीफायर का फाइनल मुकाबला शुक्रवार खेला गया. फाइनल मुकाबले में तीसरे स्थान के लिए भारत और जापान की टीम के बीच मुकाबला हुआ. इसमें टीम इंडिया 1-0 से हार गई. इस हार के साथ टीम इंडिया का ओलंपिक में क्वालीफाई करने का सपना टूट गया है. इस जीत के साथ जापान को टिकट टू ओलंपिक मिल गया. मैच में 6वें मिनट पर पहला गोल जापान ने किया. जापान की तरफ से पहला गोल उराता काना ने किया.

3:28 AM. 20 Jan 24 9:58 PM. 19 Jan

सांसद संजय सेठ झिरी के वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट का करेंगे निरीक्षण

रांची: सांसद संजय सेठ के प्रयास से रांची के झिरी में 150 टन के दो वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण GAIL के द्वारा कराया जा रहा है. इनमें 150 टन का एक प्लांट पूरी तरह से तैयार हो चुका है. 20 जनवरी को सांसद संजय सेठ 11:30 बजे उस प्लांट का निरीक्षण करेंगे.

3:28 AM. 20 Jan 24 9:58 PM. 19 Jan

पलामू में शक्तिपुंज एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक शख्स की मौत

मेदिनीनगर: पलामू के डालटनगंज स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर शक्तिपुंज एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक पोखराहा का रहने वाला था. इसकी पहचान सीताराम महतो के रूप में की गई है.

8:47 PM. 19 Jan 24 3:17 PM. 19 Jan

हेमंत सोरेन को मिल रहे ईडी समन के विरोध में सड़क पर उतरे आदिवासी समुदाय

हेमंत सोरेन को लागातर मिल रहे ईडी के समन के विरोध में आदिवासी समुदायों ने मोरहाबादी से राजभवन तक पैदल मार्च किया. इस पैदल मार्च के माध्यम से आदिवासी समुदायों ने केंद्र सरकार की एजेंसी के खिलाफ अपना विरोध जताया.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jaya bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >