मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Jharkhand Breaking News LIVE: झारखंड राजद की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 20 जनवरी को रांची में
झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल की राज्य कार्यकारिणी की बैठक 20 जनवरी को रांची के राजद कार्यालय में 11 बजे से होगी. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक होगी. इस बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव एवं राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव उपस्थित रहेंगे. बैठक में मुख्य रूप से राज्य के वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठन को धारदार और मजबूत करने पर विचार विमर्श होगा.
रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व इंटक नेता बिन्देश्वरी दुबे की जयंती कांग्रेस मुख्यालय स्थित कांग्रेस भवन में मनाई गई. इस अवसर पर स्व. दुबे की तस्वीर पर मार्ल्यापण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. वक्ताओं ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्रित्व काल में झारखंड के विकास के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है. गुमला जिला अंतर्गत शंख नदी पर बना पुल इन्हीं का देन है. कांग्रेस के कई प्रतिष्ठित पदों पर रहे और कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत रहे. समाज को एक नई चेतना दी और मजदूरों के नारों को अमलीजामा पहनाया. वे कार्यकर्ताओं और मजदूरों की भावना को प्राथमिकता देते थे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव अमूल्य नीरज खलको, सोनाल शांति, कमल ठाकुर, ऋषिकेश सिंह, रामानंद केसरी, सुनील मिंज सहित अनेक लोग उपस्थित थे.
रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार डोमन सिंह मुंडा को आजसू बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष एवं डॉ मुकुंद चंद्र मेहता को आजसू बुद्धिजीवी मंच का केंद्रीय महासचिव मनोनीत किया गया है. आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केंद्रीय महासचिव लम्बोदर महतो, रौशनलाल चौधरी, राजेंद्र मेहता, हरेलाल महतो, कौशिक चांद, अंचल किंगर, अरविंद कुमार, सज्जाद आलम, प्रो मिथलेश सिंह, प्रो केपी सिन्हा, प्रो शंभू सिंह, शिव शंकर प्रसाद, जितेंद्र सिंह, आदित्य महतो ने इन्हें बधाई दी है.
रांची: रविवार को एचबी रोड स्थित लोहार कोचा (नियर प्लाजा सिनेमा) में राज्यसभा सांसद महुआ माजी और सोमवित माजी ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, बच्चों के बीच पतंग और दही-चूड़ा का वितरण किया. मौके पर विक्की लोहरा, अमित माजी, रवि लोहरा, निक्की लोहरा, अशोक लोहरा, राजा लोहरा, रणबीर लोहरा, शमशाद समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
गम्हरिया: आदित्यपुर-कांड्रा मुख्यमार्ग पर गम्हरिया थाना अंतर्गत छोटा गम्हरिया में शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक युवक घायल हो गया. मृतकों में बोलाईडीह जगन्नाथपुर स्कूल के पास रहने वाला राहुल मुखी (19) व शीतला मंदिर पास रहने वाला सोना मुंडा (18) नामक युवक शामिल हैं. गणेश लोहार नामक युवक घायल हो गया है, जिसका इलाज टीएमएच में चल रहा है.
अवैध खनन मामले में राज्य में ईडी ने अब इस जांच की कड़ी को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ 30 लोगों को समन किया है. 17 जनवरी से यह पूछताछ शुरू होगी. तीन जनवरी को रांची, साहिबगंज और अन्य जगहों पर ईडी ने छापा मारा था. इस छापेमारी में साहिबगंज में कन्हैया खोदानीया नाम के शख्स के ठिकानों से कई दस्तावेज ईडी के हाथ लगे थे. साथ ही 30 बैंक खाते मिले थे. जिसके बाद ईडी को शक है कि अवैध खनन के पैसे को विभिन्न खातों में ट्रांसफर किया जाता था. जिसके बाद अब ईडी इसका जवाब खुद बैंक खाता धारकों से पूछना चाहती है.
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…