Jharkhand Breaking News LIVE: यूपी के पूर्व मंत्री डॉ कृष्णमुरारी विश्वकर्मा का रांची में अभिनंदन

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
4:04 AM. 14 Jan 24 10:34 PM. 13 Jan

यूपी के पूर्व मंत्री डॉ कृष्णमुरारी विश्वकर्मा का विश्वकर्मा महासभा ने रांची में किया अभिनंदन

रांची: दी अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा, झारखण्ड प्रदेश की ओर से प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप सोनी की अध्यक्षता में हरमू चौक स्थित होटल में अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया. डॉ कृष्णमुरारी विश्वकर्मा (पूर्व मंत्री यूपी), सह प्रभारी भाजपा ओबीसी मोर्चा, झारखंड प्रदेश को शॉल, बुके एवं भगवान विश्वकर्मा का अंग वस्त्र देकर अभिनन्दन किया गया. पूर्व मंत्री डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने कहा कि समाज के लोग एकजुटता बनाए रखें और हिम्मत से काम लेकर अपने कार्यों को करें. समय के अनुसार उचित फल निश्चित मिलेगा. हर क्षेत्र में हमारी भागीदारी होनी चाहिए. इस समारोह में प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रदेश सलाहकार श्रीकांत शर्मा , प्रदेश प्रधान महासचिव विक्रांत विश्वकर्मा , प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष शत्रुघन प्रजापति, रांची जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा, जिला सचिव सुनिल विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, रामानंद शर्मा मनोज शर्मा ,उपेन्द्र विश्वकर्मा, कृष्णा शर्मा, रमेश शर्मा, उमेश शर्मा, राजेश राणा, विजय राणा, गोपाल सोनी,मनोज प्रजापति, सूरज ताम्रकार, अजय कुमार सहित सैकड़ों कि संख्या मे विश्वकर्मा समाज के लोंग अभिनन्दन समारोह मे उपास्थित हुए. कार्यक्रम का संचालन विक्रान्त विश्वकर्मा ने किया. धन्यवाद ज्ञापन राकेश शर्मा ने किया.

4:04 AM. 14 Jan 24 10:34 PM. 13 Jan

रांची के नामकुम में पेट्रोल लेकर निकले बाइक सवार को बस ने रौंदा, मौत

नामकुम, राजेश वर्मा: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत सामलौंग स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर निकले बाइक सवार को रांची से गिरिडीह जा रही तेज रफ्तार बस ने अपनी चपेट में ले लिया. इससे घटनास्थल पर ही बाइक सवार विनीत बारला ( 22 वर्ष) मौत हो गई. विनीत खूंटी जिला के कर्रा गोविंदपुर निवासी मंगल बारला का पुत्र था. जानकारी के अनुसार विनीत रांची में रहकर श्रीराम इलेक्ट्रो कास्ट प्राइवेट लिमिटेड में वाइंडरमैन का काम था. वह शनिवार की सुबह पेट्रोल पंप से बाइक (जेएच 01बीएस6015) में पेट्रोल लेकर नामकुम की ओर आ रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रही बस (जेएच 02बीएल3472) ने चपेट में लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. चालक सहित दुर्घटनाग्रस्त बस एवं बाइक को जब्त कर पुलिस थाने ले आई.

4:04 AM. 14 Jan 24 10:34 PM. 13 Jan

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन हॉकी मैच देखने पहुंचे एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम

रांची: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में आयोजित एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स में भारत बनाम यूनाइटेड स्टेटस ऑफ अमेरिका (यूएसए) का मैच देखने पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया.

4:04 AM. 14 Jan 24 10:34 PM. 13 Jan

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल

खूंटीः खूंटी तोरपा मुख्य मुख्य पथ पर सेवेन डे स्कूल के समीप शुक्रवार रात सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मुरहू के बिचना सरनाटोली निवासी असीम तोपनो (20 वर्ष) के रूप में की गयी है. वहीं रोहित केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार असीम और रोहित एक बाइक में सवार होकर खूंटी से अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे वाहन के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गयी. जिसमें असीम तोपनो की मौके पर ही मौत हो गयी. शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया.

12:13 AM. 14 Jan 24 6:43 PM. 13 Jan

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले एआईसीसी की लॉजिस्टिक्स टीम झारखंड पहुंची

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की लॉजिस्टिक्स की टीम झारखंड पहुंच गई है. यही टीम झारखंड में राहुल गांधी की यात्रा का रूट तय करेगी. एक-दो दिन में राहुल गांधी का रूट चार्ट जारी कर दिया जाएगा.

12:13 AM. 14 Jan 24 6:43 PM. 13 Jan

रुपए से भरा बैग बरामद कर आरपीएफ ने महिला को सौंपा

टाटा-हटिया पैसेंजर में सफर कर रही एक महिला का रुपए से भरा बैग ट्रेन में ही शुक्रवार की रात छूट गया. महिला की शिकायत पर सीनी आरपीएफ ने टाटानगर आरपीएफ की मदद से टाटानगर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर बोगी से बैग बरामद कर महिला को सौंप दिया.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jaya bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >