Jharkhand Breaking News LIVE: कोडरमा में पत्नी की हत्या करने वाले को उम्रकैद की सजा, 25 हजार का जुर्माना

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ...

Live Updates
6:50 PM. 6 Mar 24 6:50 PM. 6 Mar

रांची की अदालत ने अमिषा पटेल को दिया एक और मौका

रांची की अदालत ने अभिनेत्री अमीषा पटेल को 3 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में एक और मौका दिया है. कोर्ट ने उनसे कहा है कि वह 7 मार्च को सशरीर कोर्ट में हाजिर हों. इस मामले में अमीषा पटेल के तेवर भी नरम पड़े हैं. उन्होंने कहा है कि वह पैसे लौटाने के लिए तैयार हैं.

4:15 PM. 6 Mar 24 4:15 PM. 6 Mar

टैंकर की चपेट में आयी स्विफ्ट कार, एक की मौत

कोडरमा थाना क्षेत्र अंतगर्त जेजे कॉलेज के समीप बुधवार को गैस टैंकर की चपेट में आ जाने से स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, स्विफ्ट कार से 3 लोग पटना से धनबाद जा रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे गैस टैंकर ने कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. कार में चालक बिच्छू शर्मा के अलावा विजयालक्ष्मी और अजय कुमार भी सवार थे. घटना के बाद कॉलेज के छात्रों व स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों को सदर अस्पताल भेजा गया. अजय कुमार की रास्ते में ही मौत हो गयी. विजयालक्ष्मी की हालत गंभीर है. उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है.

4:09 PM. 6 Mar 24 4:09 PM. 6 Mar

बाल किशुन मुंडा ने दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त का पदभार किया ग्रहण

खान एवं भूतत्व विभाग के विशेष सचिव रहे बाल किशुन मुंडा ने दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के 26वें प्रमंडलीय आयुक्त का पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर आयुक्त के सचिव जुल्फिकार अली, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी गौतम कुमार भगत, अवर सचिव विजय कुमार समेत आयुक्त कार्यालय के पदाधिकारीगण एवं कर्मियों ने उनका स्वागत किया.

2:37 PM. 6 Mar 24 2:37 PM. 6 Mar

झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक शाम 6 बजे से

झारखंड सरकार की कैबिनेट की बैठक अब शाम 6 बजे से होगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने इसकी सूचना दी है. 6 मार्च को यह बैठक पहले अपराह्न 4:00 बजे होने वाली थी. लेकिन, बाद में किन्हीं कारणओं से समय बदल दिया गया है. बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी.

2:35 PM. 6 Mar 24 2:35 PM. 6 Mar

कोडरमा में पत्नी की हत्या करने वाले को उम्रकैद की सजा, 25 हजार जुर्माना भी

कोडरमा जिले में अपनी पत्नी की हत्या करने के मामले में दोषी पाए गए एक शख्स को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. उस पर 25 हजार का जुर्माना भी लगा है. तिलैया डैम ओपी (जयनगर) से जुड़े इस मामले में कोडरमा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार सिंह की अदालत ने सजा सुनाई है. जुर्माने की राशि नहीं देने पर एक वर्ष अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. मामला तिलैया डैम ओपी (जयनगर) का है.

2:33 PM. 6 Mar 24 2:33 PM. 6 Mar

कोडरमा में कार और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल

कोडरमा जिले में बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. 2 अन्य घायल हो गए हैं. जेजे कॉलेज के समीप कार और ट्रक की टक्करहो गई, जिसमें एक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.

12:53 PM. 6 Mar 24 12:53 PM. 6 Mar

कांटाटोली फ्लाईओवर का निरीक्षण करेंगे सीएम चंपाई सोरेन

बुधवार (6 मार्च 2024) को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन कांटाटोली और सिरमटोली (केएफसी) फ्लाईओवर का निरीक्षण करेंगे. सीएम अपराह्न 1:30 बजे कांटाटोली फ्लाईओवर का निरीक्षण करने जाएंगे. इसके बाद वह सिरमटोली फ्लाईओवर का निरीक्षण करने जाएंगे.

12:50 PM. 6 Mar 24 12:50 PM. 6 Mar

सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों को सीएम चंपाई सोरेन ने दी सौगात

सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बुधवार (6 मार्च 2024) को पेंशन की सौगात दी. मुख्यमंत्री ने सर्वजन पेंशन योजना की पहली किस्त 1,58,600 लाभुकों के खाते में ट्रांसफर की. इस अवसर पर आंगनबाड़ी सेविकाओं का सम्मान भी किया गया.

12:48 PM. 6 Mar 24 12:48 PM. 6 Mar

गीता कोड़ा की मां का निधन, झींकपानी में अंतिम संस्कार

सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता गीता कोड़ा की मां और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की सास कल्पना बिरुली का निधन हो गया है. बुधवार (6 मार्च 2024) को तड़के 4 बजे रिम्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. वह लंबे अरसे से बीमार चल रहीं थीं. उनका अंतिम संस्कार पश्चिमी सिंहभूम के झींकपानी स्थित ग्राम बिष्टुपुर (मौटाबासा) में किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >