Jharkhand Breaking News LIVE: जामताड़ा में ट्रेन की चपेट में आने से कई यात्रियों की मौत

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
8:20 PM. 28 Feb 24 8:20 PM. 28 Feb

ट्रेन की चपेट में आने से कई यात्रियों की मौत

जामताड़ा में बुधवार को विद्यासागर रेल खंड के कालाझरिया के समीप ट्रेन की चपेट में आने से कई यात्रियों की मौत हुई है. बताया कि डाउन लाइन में बंगलुरू- यशवंतपुर एक्सप्रेस गुजर रही थी. इस बीच लाइन के किनारे डाले गये गिट्टी का डस्ट उड़ रहा था. लेकिन डस्ट को देखकर चालक को अंदेशा हुआ कि ट्रेन में आग लग गई है और धुंआ निकल रहा है. जिस कारण चालक ने ट्रेन को रोक दी. ट्रेन को रोकते ही कई यात्री भी उतर गये. इस दौरान वे सभी अप में जा रही ईएमयू ट्रेन की चपेट में आ गये. जिससे उनकी मौत हो गयी.

8:17 PM. 28 Feb 24 8:17 PM. 28 Feb

ट्रेन की चपेट में आने से कई यात्रियों की मौत

जामताड़ा में बुधवार को विद्यासागर रेल खंड के कालाझरिया के समीप ट्रेन की चपेट में आने से कई यात्रियों की मौत हुई है. बताया कि डाउन लाइन में बंगलुरू- यशवंतपुर एक्सप्रेस गुजर रही थी. इस बीच लाइन के किनारे डाले गये गिट्टी का डस्ट उड़ रहा था. लेकिन डस्ट को देखकर चालक को अंदेशा हुआ कि ट्रेन में आग लग गई है और धुंआ निकल रहा है. जिस कारण चालक ने ट्रेन को रोक दी. ट्रेन को रोकते ही कई यात्री भी उतर गये. इस दौरान वे सभी अप में जा रही ईएमयू ट्रेन की चपेट में आ गये. जिससे उनकी मौत हो गयी.

8:06 PM. 28 Feb 24 8:06 PM. 28 Feb

महिला की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास

सिमडेगा: एडीजे आशा देवी भट्ट की अदालत ने हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई तथा दस हजार रूपये जुर्माना लगाया है. बताया जाता है कि बानो थाना क्षेत्र के तेतरटोली निवासी उर्मिला देवी अपने दस वर्षीय भाई के साथ एक अप्रैल 2017 की रात्रि घर में थी. इसी दौरान में गांव के ही विपिन नायक उसके घर पहुंचा. बातचीत के क्रम में दोनो में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. आवेश में आ कर विपिन नायक ने महिला के ऊपर किरोसिन डालकर आग लगा दी. इस घटना में उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे बानो स्थित अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने 13 गवाहों के बयान एवं दोनो पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उक्त सजा सुनाई. इस मामले में अभियोजन पक्ष से एपीपी अमित कुमार श्रीवास्तव ने दलीलें पेश की.

5:17 PM. 28 Feb 24 5:17 PM. 28 Feb

शिवकुमार देवड़ा कोलकाता से गिरफ्तार, जमशेदपुर कोर्ट में हुई पेशी

शिवकुमार देवड़ा को मंगलवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित जरीना टावर के पास से जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने गिरफ्तार किया था. उसे बुधवार को ट्रांजिट रिमांड के आधार पर जमशेदपुर कोर्ट में पेश किया गया. वित्तीय अपराध विशेष कोर्ट में उसकी पेशी हुई. देवड़ा पर आरोप है कि उसने फर्जी कंपनी बनाई. फर्जी डायरेक्टर नियुक्त किए और 131 करोड़ रुपए के टैक्स की चोरी की.

3:52 PM. 28 Feb 24 3:52 PM. 28 Feb

रांची के रातू में एक लाख रुपए की छिनतई

रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक महिला सहायक शिक्षक से बाईक सवार दो अपराधी एक लाख रुपये छीनकर फरार हो गए. हेहल जामुनटोली निवासी सहायक शिक्षिका मीना तिर्की थैले में पैसे लेकर जा रही थी. अपराधियों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से थैला छीन लिया और भाग गए.

3:29 PM. 28 Feb 24 3:29 PM. 28 Feb

झरिया में दिनदहाड़े 3 लाख रुपए की छिनताई

धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े तीन लाख रुपए की छिनतई हुई है. बाइक सवार दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया.

3:27 PM. 28 Feb 24 3:27 PM. 28 Feb

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गईं ओडिशा

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के दीक्षांत समारोह को संबोधित करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के लिए रवाना हो गईं. दीक्षांत समारोह में उन्होंने स्टूडेंट्स को मेडल प्रदान किया और उनसे अपील की कि वे देश के विकास के लिए काम करें.

2:13 PM. 28 Feb 24 2:13 PM. 28 Feb

बिजली उपभोक्ता को ज्यादा देना होगा बिल

झारखंड में बिजली उपभोक्ता को अब ज्यादा बिल का भुगतान करना होगा. प्रति यूनिट 35 पैसे की वृद्धि की गई है.

12:16 PM. 28 Feb 24 12:16 PM. 28 Feb

हेमंत सोरेन मामले में हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

झारखंड हाईकोर्ट ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है.

11:58 AM. 28 Feb 24 11:58 AM. 28 Feb

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सीयूजे पहुंचीं, दीक्षांत समारोह में हुईं शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (सीयूजे) पहुंच गईं हैं. राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि हैं. वह स्टूडेंट्स को मेडल प्रदान करेंगीं.

सीयूजे के दीक्षांत समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू.

11:12 AM. 28 Feb 24 11:12 AM. 28 Feb

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर किया राष्ट्रपति का स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया. यहां से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सीयूजे चली गईं.

11:08 AM. 28 Feb 24 11:08 AM. 28 Feb

कड़ी सुरक्षा के बीच सीयूजे पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एयरपोर्ट पर राज्यपाल ने किया रिसीव

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कड़ी सुरक्षा के बीच सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंच गईं हैं. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उनका स्वागत किया.

रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का स्वागत करने पहुंचे थे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन.

10:40 AM. 28 Feb 24 10:40 AM. 28 Feb

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंचीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राजधानी रांची पहुंच गईं हैं. सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति बुधवार को रांची आईं हैं.

Jharkhand Breaking News LIVE: बिजली उपभोक्ता को ज्यादा देना होगा बिल, प्रति यूनिट 35 पैसे अधिक चुकाने होंगे. थोड़ी देर में जारी होगा बिजली का नया टैरिफ. हेमंत सोरेन मामले में हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राजधानी रांची में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं. पूर्वी सिंहभूम जिले के छह प्रखंडों में जल्द 13 नया उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण किया जायेगा. आगामी छह माह में यह निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इसमें नक्सल प्रभावित डुमरिया प्रखंड के अलावा बहरागोड़ा, चाकुलिया, घाटशिला, पटमदा, पोटका प्रखंड शामिल है. इस बाबत पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी मनीष कुमार ने 13 नया उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण के लिए पहल की है. नया स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की योजना का इ-टेंडर आगामी पांच मार्च 2024 को खुलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >