Jharkhand Breaking News LIVE : झारखं‍ड के पूर्व सीएम रघुवर दास का ट्विटर व फेसबुक अकाउंट हैक

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
10:49 PM. 4 Sept 22 10:49 PM. 4 Sept

झारखं‍ड के पूर्व सीएम रघुवर दास का ट्विटर व फेसबुक अकाउंट हैक

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का ट्विटर और फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है. उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि अकाउंट से मांगी जा रही किसी प्रकार की सूचना शेयर ना करें. दोनों अकाउंट को जल्द ही रिस्टोर करने का प्रयास किया जा रहा है.

10:49 PM. 4 Sept 22 10:49 PM. 4 Sept

रांची पहुंचे UPA विधायक, सोमवार को हेमंत सरकार के विश्वास मत में होंगे शामिल

रांची : मौसम खराब होने के कारण करीब 40 मिनट तक हवा में चक्कर काटने के बाद आखिरकार यूपीए विधायकों को लेकर रायपुर से आया विमान रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड कर गया. एयरपोर्ट से बाहर निकल कर बस में सवार होने से पूर्व यूपीए विधायकों ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया. इसके बाद इन विधायकों को लेकर बस सर्किट हाउस के लिए रवाना हो गयी. बता दें कि सोमवार को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आहूत है. इसमें हेमंत सरकार विश्वास मत पेश करेगी.

10:49 PM. 4 Sept 22 10:49 PM. 4 Sept

मौसम खराब होने के कारण UPA विधायकों का विमान हवा में काट रहा चक्कर

रांची : रायपुर से यूपीए विधायकों का विमान रांची तो अाया, लेकिन मौसम खराब होने के कारण पिछले 35 मिनट से हवा में ही चक्कर काट रहा है. खराब मौसम की वजह से ATC ने लैंड करने की अनुमति नहीं दी है. इससे विधायकों का विमान हवा में ही चक्कर काट रहा है. बता दें कि गत 30 अगस्त को रांची से महागठबंधन के 32 विधायक रायपुर गये थे, लेकिन इसके एक दिन बाद कांग्रेस कोट के सभी मंत्री वापस रांची आ गये. इधर, सोमवार को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र होने के कारण रायपुर से यूपीए के अन्य विधायक रांची पहुंच रहे हैं.

10:49 PM. 4 Sept 22 10:49 PM. 4 Sept

कुछ देर में रांची पहुंचेंगे UPA विधायक, विधायकों को लेने पहुंचे मंत्री

रांची : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट में रुके झारखंड के महागठबंधन के विधायक रविवार की शाम रांची पहुंच रहे हैं. रायपुर से इन विधायकों को लेकर विमान रांची के लिए रवाना हो गया है. मंत्री सत्यानंद भोक्ता इन विधायकों को लाने रायपुर गये. वहीं, महागठबंधन के विधायकों की अगुवानी के लिए पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर रांची एयरपोर्ट पहुंच गये हैं. बता दें कि सोमवार को झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में सभी विधायक शामिल होंगे. इधर, महागठबंधन के विधायकों को लाने के लिए रांची एयरपोर्ट पर दो बसें तैयार है.

10:49 PM. 4 Sept 22 10:49 PM. 4 Sept

झारखंड के UPA विधायकों को लेने रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे मंत्री सत्यानंद भोक्ता

रांची : झारखंड के UPA विधायकों को रांची लाने के लिए मंत्री सत्यानंद भोक्ता छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे हैं. रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा पर मंत्री ने कहा कि सभी विधायक सोमवार को होने वाली झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में हिस्सा लेंगे.

10:49 PM. 4 Sept 22 10:49 PM. 4 Sept

जमशेदपुर में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर बिरजू शाह का निधन, खेल जगत में शोक

जमशेदपुर : शहर के दिग्गज मुक्केबाज बिरजूश शाह का रविवार की सुबह देहांत हो गया है. वह 50 वर्ष के थे. वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़कर गये हैं. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनको बीपी, शुगर व लिवर संबंधित बीमारी थी.

10:49 PM. 4 Sept 22 10:49 PM. 4 Sept

झारखंड के UPA विधायक पहुंचे रायपुर एयरपोर्ट, आज आएंगे रांची

रांची : झारखंड के UPA विधायक रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे. रविवार की शाम तक रांची पहुंचेंगे. झारखंड में सियासी हलचल के बीच पिछले दिनों UPA के 32 विधायक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे थे. सोमवार को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र है. इसमें सीएम हेमंत सोरेन विश्वास मत पेश करेंगे.

2:45 PM. 4 Sept 22 2:45 PM. 4 Sept

अवैध कोयला लदा ऑटो पकड़ा

मांडर पुलिस ने अवैध कोयला लदा दो ऑटो JH01DL/ 5444 और JH01/6593 को सोसई और बंझिला गांव के बीच मुख्य मार्ग पर पीछा कर पकड़ा. थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि लुंडरी चान्हो निवासी साहिद अंसारी और चोड़ा चान्हो निवासी मुस्ताक अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

11:39 AM. 4 Sept 22 11:39 AM. 4 Sept

दुमका में बाबूलाल मरांडी ने एनआइए जांच की मांग की

दुमका में आदिवासी किशोरी के साथ यौन शोषण और हत्या के मामले में रानीश्वर के कुचियाडाली गांव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी. जहां उन्होंने दुमका और बांग्लादेश से सटे इलाके में लगातार आ रहे ऐसे मामलों को लेकर एनआइए जांच की मांग की.

9:10 AM. 4 Sept 22 9:10 AM. 4 Sept

नहीं रहे शिव चर्चा के संस्थापक साहब श्री हरीन्द्रानंद

शिव शिष्यता के जनक और शिव चर्चा के संस्थापक साहब श्री हरीन्द्रानंद जी का निधन हो गया है. उनके बड़े बेटे अर्चित आनंद ने बयान जारी कर बताया कि आज सुबह 3 बजे साहब श्री हरीन्द्रानंद जी का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थल A-17,SEC-2,HEC, DHURWA,(पुरानी विधानसभा के पीछे, गेट नंबर -1) रांची में सुबह 11 बजे से संध्या 5 बजे तक लोगों के दर्शनार्थ रखा जायेगा. वहीं सोमवार को भी सुबह 6 बजे से 11 बजे तक लोग अंतिम दर्शन कर सकेंगे.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >