गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन ने किया ट्वीट, कहा- हर पल लड़ा हूं, हर पल लड़ूंगा

Jharkhand Breaking News: हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और इसके साथ ही सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया. भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा लगभग सात घंटे तक पूछताछ किए जाने के बाद सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया. झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में.

Live Updates
4:56 AM. 1 Feb 24 11:26 PM. 31 Jan

गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन ने किया ट्वीट, कहा- हर पल लड़ा हूं, हर पल लड़ूंगा

हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी के बाद ट्वीट किया है. उन्होंने एक्स पर कविता लिखा और कहा, हर पल लड़ा हूं, हर पल लड़ूंगा.

यह एक विराम है

जीवन महासंग्राम है

हर पल लड़ा हूं, हर पल लड़ूंगा

पर समझौते की भीख मैं लूंगा नहीं

क्या हार में, क्या जीत में

किंचित नहीं भयभीत मैं

लघुता न अब मेरी छुओ

तुम हो महान, बने रहो

अपने लोगों के हृदय की वेदना

मैं व्यर्थ त्यागूंगा नहीं

हार मानूंगा नहीं…

जय झारखण्ड!

4:56 AM. 1 Feb 24 11:26 PM. 31 Jan

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में 1 फरवरी को झारखंड बंद

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में 1 फरवरी को झारखंड बंद बुलाया गया है. आदिवासी संघ ने बंद का ऐलान किया है.

4:56 AM. 1 Feb 24 11:26 PM. 31 Jan

ईडी के समन के खिलाफ हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोई में रिट याचिका दायर की

ईडी के समन के खिलाफ हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोई में रिट याचिका दायर की है. मामले की सुनवाई गुरुवार सुबह 10:30 बजे होगी.

4:56 AM. 1 Feb 24 11:26 PM. 31 Jan

राजभवन बीजेपी के एजेंट के रूप में कर रहा काम, हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद बोली कांग्रेस

कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा, हमें राजभवन बुलाया गया और समय दिया गया. बहुमत के आंकड़े देखने के बाद हमें राजभवन से बाहर कर दिया गया. हमें अपमानित किया गया और वहां से चले जाने को कहा गया.

4:56 AM. 1 Feb 24 11:26 PM. 31 Jan

चंपई सोरेन को सीएम बनाए जाने की घोषणा के बाद गांव में मनाया जा रहा जश्न

चंपई सोरेन को झारखंड के नये मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा होते ही उनके गांव में जश्न मनाया जा रहा है. मालूम हो जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन पर ईडी की कार्रवाई के बाद चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया.

4:56 AM. 1 Feb 24 11:26 PM. 31 Jan

ईडी ऑफिस पहुंची हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन

लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है. इधर गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ईडी ऑफिस पहुंची हैं.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News: हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और इसके साथ ही सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने नए मुख्यमंत्री के रूप में वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन का नाम प्रस्तावित किया. भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा लगभग सात घंटे तक पूछताछ किए जाने के बाद सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया. झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >