मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Jharkhand Breaking News LIVE: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 2 जून को आ रहे रांची, सीएम हेमंत सोरेन से मिलेंगे
रांची: गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा संचालित गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा आज मंगलवार से गुरवाणी क्लास आरंभ की गयी. इस गुरवाणी क्लास में जत्था के सदस्यों द्वारा सभी आयु वर्ग के लोगों को गुरमुखी भाषा लिखना एवं पढ़ना सिखाया जाएगा. आज पहले दिन आयोजित इस क्लास में तीन वर्ष की आयु से पंद्रह वर्ष की आयु तक के 48 बच्चे शामिल हुए. बच्चों को गुरुमुखी सिखाने में जत्था के गोल्डी मिढ़ा, मुकेश मुंजाल, दीपू खत्री, मिताली तेहरी एवं रिशा मुंजाल अपनी सेवाएं दे रहे हैं. संस्था के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि यह गुरमुखी क्लास बच्चों के समर वेकेशन तक आयोजित की गई है. सितंबर माह में गुरवाणी कॉम्पटीशन कराया जाएगा. इसका सिलेबस जत्था के मनीष मिढ़ा द्वारा तैयार किया जा रहा है और इसमें सभी सभी आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकते हैं.
रांची: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 2 जून को रांची आ रहे हैं. वे सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे.
चाईबासा: जिला पुलिस व सुरक्षा बलों ने मंगलवार को एक बार फिर नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए बिछाये गये 11 आईईडी बम को बरामद कर उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया है.
धनबाद-गोमो रेल लाइन पर बिना पावर ब्लॉक लिए बिजली पोल खड़ा करने के दौरान हुई 6 मजदूरों की मौत अत्यंत दुखद है. इस घटना पर भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त, ऐक्टू के प्रदेश महासचिव शुभेंदु सेन व सचिव भुवनेश्वर केवट ने गहरा दुख व्यक्त किया है. नेताओं ने मज़दूरों की मौत के लिए रेल प्रशासन और ठेका कंपनी को मुख्य रूप से जिम्मेदार बताते हुए ठेका कम्पनी और लापरवाह रेल अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है. इन्होंने कहा कि काम के दौरान सुरक्षा मानकों का ख्याल रखा जाता तो इस तरह की बड़ी घटना से बचा जा सकता था. मोदी सरकार द्वारा 2 लाख़ की घोषणा मृत मज़दूरों का उपहास उड़ाने जैसा है. सभी मृतक मज़दूरों के परिजनों को 50 लाख़ रुपये व घायलों को 25 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए.
पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कुड़वा कामत गांव में मंगलवार की अहले सुबह अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान राजमोहन मेहता की पत्नी सुनीता (42 वर्ष) के रूप में की गयी है. स्थानीय व परिजनों के सहयोग से घायल महिला को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका अपने घर के दरवाजे के समीप झाड़ू लगा रही थी. इसी दौरान अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ने रौंद दिया और चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. इनका कहना है कि पलामू एसपी के आदेश को ताक पर रखकर दंगवार ओपी प्रभारी बालू और माफियाओं की मिलीभगत से दंगवार, बराही, बड़ेपुर सोन नदी से बालू का अवैध खनन धड़ल्ले से जारी है.
रांची: आम आदमी पार्टी (आप) के केंद्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 2 जून को रांची आ रहे हैं. झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी सईद अख्तर ने ये जानकारी दी.
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…