Jharkhand Breaking News LIVE:40 साल बाद मिले रांची के कार्मेल स्कूल के पूर्ववर्ती छात्र, पुरानी यादें कीं ताजा

झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

Live Updates
4:13 AM. 4 Feb 24 10:43 PM. 3 Feb

40 साल बाद मिले कार्मेल स्कूल के पूर्ववर्ती छात्र, पुरानी यादें कीं ताजा 

रांची: 40 साल बाद कार्मेल स्कूल सामलौंग के 1983 बैच के वर्ग 6 के पूर्ववर्ती छात्र/छात्राओं का मिलन समारोह हुआ. सबसे पहले विद्यालय की पूर्व शिक्षिका 78 वर्षीय प्रिस्का को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर स्टेफी को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया. इसके बाद सभी पूर्ववर्ती छात्रों ने स्कूल को कुछ उपहार भेंट किए. इसके बाद सबों ने पूरे स्कूल का भ्रमण किया और पुरानी यादों को ताज़ा किया. मिलन समारोह के कुछ छात्र कोलकाता, बेंगलुरु और दिल्ली से आए थे. दो घंटे साथ बिताने के बाद सभी मित्रों ने फिर से मिलने का वादा लेकर एक दूसरे से विदा लिया. मौके पर डॉ प्रणव कुमार , विष्णु, जॉय सेनगुप्ता, देशराज मिश्रा, कंचन, लरिस और अनुपमा सहित अन्य पूर्वर्ती छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

4:13 AM. 4 Feb 24 10:43 PM. 3 Feb

9वीं साउथ एशियन चैंपियनशिप में कोडरमा के खिलाड़ियों का जलवा

कोडरमा बाजार, गौतम राणा: सॉफ्ट क्रिकेट मैच के अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहली बार कोडरमा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है. नेपाल के काठमांडू में 29 से 31 जनवरी तक आयोजित 9वीं साउथ एशियन चैंपियनशिप में नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को जबरदस्त मात देते हुए दो ग्रुप के फाइनल मैच में जीत हासिल की है.

4:13 AM. 4 Feb 24 10:43 PM. 3 Feb

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पूर्वी क्षेत्र कृषि मेले का किया उद्घाटन

तोरपा, खूंटी: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान (रांची) के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, तोरपा ( खूंटी) में आयोजित पूर्वी क्षेत्र कृषि मेले का उद्घाटन शनिवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया.

4:13 AM. 4 Feb 24 10:43 PM. 3 Feb

न्यूज चैनल के एंकर सुधीर चौधरी के खिलाफ पाकुड़ नगर थाने में शिकायत

पाकुड़, रमेश भगत: न्यूज चैनल के एंकर सुधीर चौधरी के खिलाफ पाकुड़ नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. सुधीर चौधरी पर आदिवासी नेता हेमंत सोरेन (पूर्व सीएम) के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है. केकेएम कॉलेज के आदिवासी कल्याण छात्रावास के छात्रों ने नगर थाने को दिये आवेदन में उल्लेख किया है कि सुधीर चौधरी ने जाति विशेष से ग्रसित होकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. आपको बता दें कि सुधीर चौधरी ने अपने कार्यक्रम में हेमंत सोरेन के जेल में सोने को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसका विरोध होने पर उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट कर माफी मांगी है.

4:13 AM. 4 Feb 24 10:43 PM. 3 Feb

हाईकोर्ट ने भूराजस्व व जल संसाधन विभाग के प्रतिनिधि को दस्तावेज के साथ उपस्थित रहने का दिया निर्देश

रांची, राणा प्रताप : झारखंड हाईकोर्ट ने सरायकेला की खरकई नदी डैम परियोजना को बंद करने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की. एक्टिंग चीफ जस्टिस एस चंद्रशेखर व जस्टिस अनुभा रावत चाैधरी की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दाैरान प्रार्थी का पक्ष सुना. इसके बाद खंडपीठ ने राज्य सरकार से जानना चाहा कि प्रोजेक्ट क्यों बंद कर दिया गया. खंडपीठ ने भूराजस्व विभाग व जल संसाधन विभाग के प्रतिनिधि को दस्तावेज के साथ अगली सुनवाई के दाैरान उपस्थित रहने का निर्देश दिया. साथ ही मामले की अगली सुनवाई के लिए खंडपीठ ने छह मार्च की तिथि निर्धारित की. इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता श्रेष्ठ गाैतम ने पैरवी की. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी संतोष कुमार सोनी ने जनहित याचिका दायर की है. इसमें कहा गया है कि परियोजना में 6000 करोड़ से अधिक की राशि खर्च हो चुकी है. परियोजना के लिए केंद्र सरकार राशि दे रही है. इतनी बड़ी राशि खर्च करने के बाद राज्य सरकार ने वर्ष 2020 में परियोजना को बंद कर दिया है. वर्ष 1978 में एकीकृत बिहार, पश्चिम बंगाल व ओडिशा सरकार के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता हुआ था. उक्त समझाैता के तहत खरकई डैम परियोजना का निर्माण किया जा रहा था, लेकिन वर्ष 2020 में राज्य सरकार ने बिना कारण उक्त परियोजना को रोक दिया, जबकि इस डैम के लिए जमीन का अधिग्रहण भी हो चुका है. साथ ही प्रभावित विस्थापितों को बसाने के लिए जगह भी तैयार हो चुका है. वैसी स्थिति में परियजोना को पूरा करने के बजाय काम रोकना कही से भी उचित नहीं कहा जा सकता है.

4:13 AM. 4 Feb 24 10:43 PM. 3 Feb

इंडिया गठबंधन की बैठक, 5 फरवरी को रांची में राहुल गांधी की न्याय यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय

रांची: इंडिया गठबंधन की बैठक शनिवार को झामुमो के जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम की अध्यक्षता में सीपीआई राज्य कार्यालय में हुई. इंडिया गठबंधन की बैठक में कांग्रेस, झामुमो, राजद, सीपीआई, सीपीएम, माले, मासस, आप व टीएमसी के प्रतिनिधि शामिल हुए. इस बैठक में 5 फरवरी को रांची के शहीद मैदान में राहुल गांधी की न्याय यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया. सभी दल के लोगों ने एक स्वर में कहा कि रांची के एचईसी में जनसैलाब उमड़ेगा. सभी दल इस न्याय यात्रा में अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे. कांग्रेस से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, सीपीआई से पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, अजय सिंह, झामुमो के मुस्ताक आलम, कलाम आजाद, एस के देओल ऊर्फ बटर सिंह, राजद से अनीता यादव, रंजन यादव, कैलाश यादव, टीएमसी के जेपी साहू, आप के अविनाश कुमार, संतोष रजक, सीपीआई के अशोक यादव, बाबूलाल झा, सीपीएम के सुखनाथ लोहरा, बिरेंद्र कुमार, अमल आजाद, माले के जगरनाथ उरांव, आलोक कुजूर, कांग्रेस के योगेंद्र सिंह बेनी मुख्य रूप से शामिल थे.

मुख्य बातें

झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jaya bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >