Jharkhand Breaking News Live: धनबाद डीसी के नाम पर बनायी फेक व्हाट्सएप आईडी, उपायुक्त ने की लोगों से अपील

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ...

Live Updates
8:12 PM. 29 Mar 24 8:12 PM. 29 Mar

धनबाद डीसी के नाम पर बनायी फेक व्हाट्सएप आईडी, उपायुक्त ने की लोगों से अपील

धनबाद: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा के नाम पर तस्वीर वाली फेक व्हाट्सएप आईडी बनाने का मामला प्रकाश में आया है. फेक व्हाट्सएप आईडी का नंबर 9579111855 है. इस संबंध में उपायुक्त ने अपने अधिकारियों, शुभचिंतकों व आमजनों से अपील की है कि अगर इस व्हाट्सएप नंबर या किसी भी अन्य नंबर व अन्य किसी भी अनधिकृत सोशल मीडिया के माध्यम द्वारा आपसे संपर्क किया जाता है, तो उनके झांसे में न आयें और किसी भी प्रकार का कोई भी वार्तालाप नहीं करें.

6:35 PM. 29 Mar 24 6:35 PM. 29 Mar

पलामू में बालिका गृह से फरार बच्ची बिहार के नबीनगर से बरामद

पलामू के मेदिनीनगर के बालिका गृह से फरार बच्ची को पुलिस ने बरामद कर लिया है. बिहार के नबीनगर से लड़की बरामद की गयी है. पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है.

4:53 PM. 29 Mar 24 4:53 PM. 29 Mar

गुमला में युवती से दुष्कर्म का आरोपी भेजा गया जेल

गुमला: गुमला जिला अंतर्गत घाघरा प्रखंड के एक गांव की युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. बैंक से पैसा निकालने के बहाने युवक लड़की को अपने साथ ले गया. इसके बाद बैंक की जगह एक गांव ले जाकर दुष्कर्म किया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए शुक्रवार को आरोपी दीपक उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

12:40 PM. 29 Mar 24 12:40 PM. 29 Mar

दुमका में रेलवे ट्रेक से युवक का सिर कटा शव बरामद

रसिकपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित ओवर ब्रिज के नीचे से पुलिस ने युवक का सिर कटा हुआ शव बरामद किया. सिर नही रहने के कारण मृतक की पहचान अबतक नही हो पायी है. स्थानीय लोगों की सूचना पर एसपी पीतांबर सिंह खेरवार, सदर एसडीपीओ विजय कुमार महतो, नगर थाना प्रभारी अमित लकड़ा, मुफस्सिल थाना प्रभारी नीतीश कुमार के साथ आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने अंदेशा जताया है कि युवक की हत्या हुई है. फिलहाल मामले की छानबीन जारी है.

12:30 PM. 29 Mar 24 12:30 PM. 29 Mar

बोकारो से बरामद शराब के मामले में बड़ी कार्रवाई की हो रही तैयारी

बोकारो के बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया के एक फैक्ट्री से करोड़ों रुपये का विदेशी शराब बरामद किया गया था. अब इस मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है. शुक्रवार को बोकारो जोन के आईजी और एसपी फैक्ट्री का जायजा लेने पहुंचे. बता दें कि कल डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने विदेशी शराब की फैक्ट्री पर छापा मारा था.

9:13 AM. 29 Mar 24 9:13 AM. 29 Mar

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास आज आएंगे जमशेदपुर

जमशेदपुर: ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास शुक्रवार को पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से टाटानगर स्टेशन पर उतरेंगे. उसके बाद एग्रिको स्थित अपने आवास जायेंगे. राज्यपाल दो- तीन दिन शहर में रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >