गढ़वा में हाथियों का आतंक, गेहूं के फसल को किया बर्बाद
गढ़वा के चिनिया वन क्षेत्र के सिदे गांव में हाथियों का ताडंव देखने को मिला. दरअसल, मंगलवार की देर रात छः सात कि संख्या में हाथियों के झुंड ने कई किसान के खेत में लगे गेहूं के फसल को खाकर बर्बाद कर दिया. इनमें गोपाल यादव संतोष यादव, बसंती देवी, महेंद्र यादव, शांति देवी, बिंदु यादव, चंदन कोरवा, राजेंद्र यादव का फसल था. बिंदु यादव ने बताया कि हाथीयों के झुंड ने करीब चार एकड़ खेत में लगे गेहूं का फसल खाकर नष्ट कर दिया. वहीं, हाथीयों द्वारा किसानो के बर्बाद किया हुआ फसल को जांच कर क्षतिपूर्ति की मांग की है. इसपर वनरक्षी अनिमेष प्रेमचंद दास से पुछे जाने पर कहा कि सिदे गांव मे हाथियों के झुंड आने का जानकारी नहीं मिला है. अगर हाथीयों द्वारा फसल खाकर बर्बाद किया है तो आवेदन मिलने पर जांच कर फसल नुकसान का मुआवजा दिलाया जाएगा.