Jharkhand Breaking News LIVE: JEE Mains 2023 में रांची के अभिजीत और उमंग को मिली सफलता

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
10:36 PM. 29 Apr 23 5:06 PM. 29 Apr

जेईई मेंस में रांची के अभिजीत और उमंग को मिली सफलता

बुंडू (रांची), आनंद राम महतो. साउथ प्वाइंट बुंडू के पूर्ववर्ती छात्र अभिजीत गोराई और उमंग राज ने जेईई मेंस में शानदार सफलता हासिल की है. अभिजीत ने जेईई एडवांस 96.8 परसेंटाइल अंक और उमंग राज ने 92.5 परसेंटाइल अंक प्राप्त किया है.अभिजीत और उमंग ने बताया कि साउथ प्वाइंट में कक्षा 9वीं से ही हमें लगातार एनटीएसई और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन दिया जा रहा था. लगातार संबंधित कक्षाएं स्कूल में करवायी जाती थी. इस कारण हमें आगे की तैयारियों और चुनौतियों से निपटने में आसानी हुई. दोनों छात्रों की सफलता पर साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सुभाष कुमार पाटनी और विद्यालय के शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अभिजीत व उमंग के उज्जवल भविष्य की कामना की है.

10:36 PM. 29 Apr 23 5:06 PM. 29 Apr

खूंटी में बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई, 14 वाहन जब्त, 3 चालक गिरफ्तार

खूंटी, चंदन सिंह. खूंटी के लगभग सभी प्रखंड क्षेत्र में व्यापक स्तर पर बालू की तस्करी होती है. इसका खुलासा शुक्रवार को स्पेशल टास्क की छापेमारी में हुआ. जिले के सभी प्रखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में बालू तस्करी में जुटे हाइवा और ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. खूंटी डीसी शशि रंजन के निर्देश पर शुक्रवार को सभी थाना क्षेत्र में अवैध खनन और तस्करी के खिलाफ छापेमारी की गयी. जिसमें रनिया से बालू लदा 2 ट्रैक्टर, तोरपा से 3 हाइवा और 1 जेसीबी, तपकरा से 1 ट्रैक्टर, जरियागढ़ से 1 हाइवा, अड़की से 1 ट्रैक्टर, कर्रा से 2 हाइवा, खूंटी से बालू लदा 1 ट्रैक्टर और पत्थर लदा 2 ट्रैक्टर जब्त किया गया है. कर्रा से हाइवा चालक विमल मुंडा और खूंटी से दो चालक को भी गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इधर जिला प्रषासन की कार्रवाई के बाद पूरे जिले में बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है. अभियान में डीसीएलआर जितेंद्र मुंडा, डीएमओ नदीम शफी, खनन इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह, संबंधित सीओ और थाना प्रभारी तथा सशस्त्र बल शामिल थे.

7:34 PM. 29 Apr 23 2:04 PM. 29 Apr

गढ़वा में भाभी ने देवर को कुल्हाड़ी से मारकर किया घायल

गढ़वा के रंका मेंचिनिया थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव में भाभी ने देवर को कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया. जानकारी के मुताबिक प्रमोद यादव स्नान कर घर में पुजा कर रहा था. इसी दौरान उसकी भाभी चिंता देवी कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंची और देवर प्रमोद यादव पर ताबड़तोड़ टांगी से वार कर दिया. इससे देवर गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रमोद यादव के पिता करमदयाल यादव ने बताया कि उसकी बहु कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रही है. उसका दिमागी हालत खराब है. चिकित्सकों ने प्रमोद यादव को गंभीर स्थिति को देखते हुए गढ़वा रेफर कर दिया गया है. उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

7:34 PM. 29 Apr 23 2:04 PM. 29 Apr

जगन्नाथ मंदिर में सीएम हेमंत सोरेन ने की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन के साथ जगन्नाथ मंदिर, पुरी, ओडिशा में पारंपरिक विधि- विधान से पूजा-अर्चना की. झारखंड और झारखंड वासियों की उन्नति, सुख- शांति और स्वस्थ जीवन की कामना की.

7:34 PM. 29 Apr 23 2:04 PM. 29 Apr

हजारीबाग के केरेडारी में युवक की पत्थर से कूच कर हत्या

हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत मनातू गांव के कंकरिया टोला के पास एक युवक की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई है. फिलहाल, युवक की पहचान नहीं हो पाई है. घटनास्थल पर युवक की मोटरसाइकिल बरामद की गई है. पुलिस प्रशासन मामले की छानबीन में जुटी है.

7:34 PM. 29 Apr 23 2:04 PM. 29 Apr

पलामू के चैनपुर में अज्ञात महिला का मिला शव

पलामू के चैनपुर में अज्ञात महिला के शव मिलने से सनसनी फैल गई है. चैनपुर प्रखंड के सेमरा पहाड़ी में पड़े हुए इस लाश की होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >