Jharkhand Breaking News LIVE: कोल कर्मियों का सालाना बोनस तय, मिलेगा 76,500 रुपये

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
8:10 PM. 28 Sept 22 8:10 PM. 28 Sept

कोलकर्मियों को मिलेंगे 76,500 रुपये बोनस

कोलकर्मियों का बोनस तय कर दिया गया है. इससे संबंधित सूचना जारी कर दी गयी है. उन्हें 76,500 रुपये मिलेंगे. बीते साल 72,500 रुपये मिले थे.

4:28 PM. 28 Sept 22 4:28 PM. 28 Sept

झारखंड तीरंदाजी टीम 36वीं नेशनल गेम्स में हिस्सा लेने हुई रवाना

गुजरात में 29 सितंबर से 12 अक्टूबर तक आयोजित होने जा रही 36वीं नेशनल गेम्स के तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 24 सदस्यीय झारखंड तीरंदाजी टीम रांची एयरपोर्ट से गुजरात के लिए रवाना हुई.

4:28 PM. 28 Sept 22 4:28 PM. 28 Sept

नाबालिग को गांजा के साथ किया गिरफ्तार

पुराना रायडीह गुमला के रहने वाले किशोर हजाम को बीआइटी थाना क्षेत्र के नेवरी विकास चौक से गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से डेढ़ किलोग्राम गांजा भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार युवक नाबालिग बताया जा रहा है. बीआइटी थाना ने गिरफ्तारी की है.

1:43 PM. 28 Sept 22 1:43 PM. 28 Sept

लोहरदगा में तालाब से अधेड़ का शव बरामद

लोहरदगा के बगड़ू थाना क्षेत्र के निरहू गांव स्थित छोटका बांध से पुलिस द्वारा बुधवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया. शव की पहचान सेन्हा थाना क्षेत्र के अरु निवासी वकील उरांव रूप में की गई. मिली जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति पिछले 10 वर्षों से अपने पूरे परिवार के साथ निरहू गांव में अपने मौसी गंगिया उरांव के घर मे रहता था जो पिछले दो दिनों से गायब था बुधवार सुबह ग्रामीणों द्वारा गंगिया उरांव के घर से मात्र 300 मीटर दूर स्थित छोटका बांध में वकील उरांव का शव देखा गया . जिसकी जानकारी ग्रामीण द्वारा तत्काल बगरू पुलिस को दी गई. वही मौके पर बगड़ू पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा भेजते हुए पुलिस जांच में जुट गई है.

11:50 AM. 28 Sept 22 11:50 AM. 28 Sept

गिरिडीह में फंदे से बंधा मिला महिला का शव

गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के सांख पंचायत के राजपुरा गांव निवासी संदीप यादव की पत्नी अंजली कुमारी का शव गावां तीसरी के बॉर्डर पर ससुराल से एक किलोमीटर दूर जंगल में पड़ा मिला है. जिसके बाद परिजनों ने गावां थाना को इसकी सूचना दी. सूचना पाते ही गावां थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई में जुट गए. बताया जा रहा है कि महिला अंजली कुमारी का विवाह 22 मई को हुआ था. मृतक के भाई विजय यादव ने बताया कि किसी बात को लेकर सास- बहु में झगड़ा हुआ था. घर से तीन बजे गोबर फेकने के लिए निकली थी जो अबतक वापस नही आई है। जिसके बाद हमलोग रात में काफी खोजबीन किये मगर नही मिली.

11:50 AM. 28 Sept 22 11:50 AM. 28 Sept

हजारीबाग में पति ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या

हजारीबाग जिले के बरका गांव में हत्या का मामला सामने आया है. दरअसल, पति शशि कुमार ने अपने पत्नी पूजा कुमारी को गोली मारकर हत्या कर दी है. पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह घटना बीती रात 10:00 बजे की बताई जा रही है.

11:50 AM. 28 Sept 22 11:50 AM. 28 Sept

गुमला में एक बुजुर्ग पर जंगली भालुओं ने किया हमला

गुमला में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग पर जंगली भालुओं ने हमला कर दिया. जिससे वृद्ध घायल हो गया. बाद में परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के अनुसार बुजुर्ग भूरन महतो आज सुबह शौच के लिए गांव के तेतर नदी के पास गया था. नदी के पास सिंघरी पहाड़ स्थित है और झाड़ियों से भरा है. झाड़ियों से 3 जंगली भालू निकले और भूरन पर हमला कर दिया. जंगली भालुओं ने उसके शरीर के कई हिस्सों में पंजा मारा है. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. उसकी चीख सुनकर कुछ लोग जुटे और भालुओं को भगाया. फिर उसे उठाकर भरनो अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है.

10:38 AM. 28 Sept 22 10:38 AM. 28 Sept

बोकारो में IRB के ट्रेनी जवान की गोली लगने से हुई मौत

बोकारो में जैप 4 कैंपस में IRB के ट्रेनी जवान की गोली लगने से मौत हो गई है. मृतक जवान का नाम सुशील कुमार है, जो साहिबगंज का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा ड्यूटी के लिए आज ही जवान को हथियार और गोली मिला था. हथियार गोली लेने के बाद ही यह घटना हुई है. घायल जवान को बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया है. जहां उसकी मौत हो गई. फिलहाल, पुलिस गोली चलने की घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

9:42 AM. 28 Sept 22 9:42 AM. 28 Sept

कोलकर्मियों के सालाना बोनस पर आज लग सकती है मुहर

कोल इंडिया लिमिटेड तथा इसकी अनुषांगिक कोयला कंपनियों के करीब 2.42 लाख कोल कर्मियों के प्रोडक्शन लिंक्ड रिवार्ड स्कीम (बोनस) को लेकर 28 सितंबर(बुधवार) को रांची स्थित सीएमपीडीआइ में बैठक होगी. इंटक को छोड़ कर चार केंद्रीय यूनियनों के नेताओं को बैठक में आमंत्रित किया गया है. इधर, बोनस को लेकर कोलियरी इलाकों में चर्चा का बाजार गरम है. मजदूरों के बीच 75-80 हजार रुपए बोनस में मिलने की चर्चा है.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >