Jharkhand Breaking News LIVE:अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए डीएसपीएमयू की 26 सदस्यीय टीम रांची से रवाना
Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
Jharkhand Breaking News LIVE:अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए डीएसपीएमयू की 26 सदस्यीय टीम रांची से रवाना
Live Updates
4:35 AM. 29 Mar 2311:05 PM. 28 Mar
डीएसपीएमयू: अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए 26 सदस्यीय टीम रवाना, वीसी बोले-अपना सर्वश्रेष्ठ दें खिलाड़ी
रांची: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय की वुडबॉल की 16 सदस्यीय टीम जयपुर में 2 से 6 अप्रैल तक आयोजित अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में शामिल होगी. मेरठ में 1 से 9 अप्रैल तक आयोजित होने वाले अंतर विश्वविद्यालय शूटिंग प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए 10 सदस्यीय दल विश्वविद्यालय से रवाना हुआ. कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य और कुलसचिव डॉ नमिता सिंह ने 26 सदस्यीय दल को शुभकामनाएं दीं. कुलपति ने प्रतिभागियों से कहा कि पूर्व की तरह विश्वविद्यालय की यह अपेक्षा है कि आप इस प्रतियोगिताओं में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें और परिणाम की चिंता न करें. सकारात्मक और संतुलित होकर पूरे मनोयोग से प्रतियोगिता में शामिल हों. कुलसचिव डॉ नमिता सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय को यह पूर्ण विश्वास है कि इन प्रतिगिताओं में आप प्रतिभागी स्वयं और विश्वविद्यालय को गौरवान्वित करेंगे. मौके पर वित्त पदाधिकारी आनंद मिश्रा, खेल निदेशक डॉ अभय सागर मिंज एवं प्रो राजेश कुमार सिंह मौजूद थे.
4:35 AM. 29 Mar 2311:05 PM. 28 Mar
श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति, भुतहा तालाब के पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन
रांची : श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति, भुतहा तालाब के पूजा पंडाल का आज मंगलवार को भव्य उद्घाटन किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि एसएसपी किशोर कौशल एवं एडीएम राजेश्वर नाथ अलोक ने किया. अतिथि के रूप में बिन्दुल वर्मा, अशोक पुरोहित, ललित ओझा, निर्मल शर्मा उपस्थित थे. मुख्य संरक्षक किशोर शौक, रमेश सिंह, उदय साहू, राजकुमार गुप्ता, संरक्षक प्रदीप गुप्ता, नन्द किशोर सिंह चंदेल, अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू, कार्यकारणी अध्यक्ष दीपू सिंह, महामंत्री गोपाल पारीक, कोषाध्यक्ष संजय सिंह (लल्लू सिंह), प्रवक्ता नमन भारतीय, राहुल सिंह, रवि सिंह, आकाश रजक, करण सिंह, मोहित रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आशीष रजक, यश वर्मा, समीर नायक शामिल थे.
4:01 AM. 29 Mar 2310:31 PM. 28 Mar
IAS अधिकारी राजीव अरुण एक्का से करीब 11 घंटे हुई पूछताछ
रांची : मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का मंगलवार की देर रात करीब 10 बजे ईडी ऑफिस से बाहर निकले. ईडी अधिकारियों ने श्री एक्का से करीब 11 घंटे तक पूछताछ की. श्री एक्का से ईडी अधिकारियों ने दूसरे दिन भी पूछताछ की. इससे पहले सोमवार को भी उनसे पूछताछ की गयी. बताया गया कि विशाल चौधरी से जुड़े मामले को लेकर ईडी अधिकारियों ने कई सवाल किये.
4:01 AM. 29 Mar 2310:31 PM. 28 Mar
सीएम हेमंत ने राष्ट्रीय सरना धर्मगुरु डॉ प्रवीण उरांव के निधन पर जताया शोक
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलनकारी और राष्ट्रीय सरना धर्म अगुआ डॉ प्रवीण उरांव जी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक जताया है. मुख्यमंत्री ने संवेदना जताते हुए कहा कि यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है. डॉ प्रवीण हमेशा झारखंड की संस्कृति के लिए जीये. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे.
4:01 AM. 29 Mar 2310:31 PM. 28 Mar
पटना से कार बुक कर धनबाद की जगह देवघर लाया, चोरी कर भाग निकला
देवघर : ट्रेवल कंपनी में काम करने वाले युवक के साथ दो लोगों ने पटना से कार बुकिंग कर धनबाद के लिये चले और रास्ते से उसे बहला कर देवघर ले आया. यहां सभी पटेल चौक के समीप एक होटल में ठहरे. रात में ट्रेवल कंपनी के कर्मी की मोबाइल सहित कार चोरी कर वे दोनों भाग निकले. इस संबंध में पटना में काम करने वाले ट्रेवल कंपनी के कर्मी ने नगर थाना देवघर में उन दोनों के खिलाफ शिकायत दी है. बिहार के गया जिले के टेकारी थाना क्षेत्र के जमुआरा गांव निवासी अमन राज ने गाड़ी बुकिंग कर लाने वाले हर्ष सिंह व मंजीत सिंह को आरोपी बनाते हुए उनमें से एक का मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया है. बताया कि कार मालिक ने उस गाड़ी दिया. इसके बाद एसके पुरी पार्क पार्क से हर्ष व मंजीत को लेकर 25 मार्च को धनबाद के लिये चला. रास्ते में बताया कि उनलोगों को दर्शन के लिये देवघर भी जाना है. वहीं, उसकी बेटी धनबाद से आ जायेगी. सभी साथ वापस लौट जायेंगे. बरही से उसे देवघर के लिए मोड़ लिया. उसे बहलाकर वे लोग देवघर आये और रात में गाड़ी सहित उसकी मोबाइल चोरी कर वे लोग फरार हो गये. मामले में उसने कार्रवाई की मांग की है.
4:01 AM. 29 Mar 2310:31 PM. 28 Mar
IAS अधिकारी राजीव अरुण एक्का से ईडी ऑफिस में पूछताछ जारी
रांची : मुख्यमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का से लंच ब्रेक के बाद एक बार फिर ईडी ऑफिस में पूछताछ शुरू हो गयी है. आईएएस अधिकारी श्री एक्का से मंगलवार को दूसरे दिन भी ईडी अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. पहले दिन श्री एक्का ने विशाल चौधरी के घर सरकारी फाइलों के निबटाने के आरोपों से साफ इनकार किया था.
मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…