Jharkhand Breaking News LIVE: JSSC CGL की तृतीय पाली की परीक्षा रद्द

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

Live Updates
4:54 AM. 29 Jan 24 11:24 PM. 28 Jan

झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त परीक्षा की तृतीय पाली परीक्षा की गई रद्द

झारखंड में आज 28 जनवरी को संपन्न हुई जेएसएससी सीजीएल की तृतीय पाली की परीक्षा रद्द की गई. झारखंड कर्मचारी आयोग ने सूचना जारी कर यह जानकारी दी है.

12:23 AM. 29 Jan 24 6:53 PM. 28 Jan

दिल्ली में मानव तस्करों से मुक्त करायी गयीं साहिबगंज की 19 लड़कियां

रांचीः महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित एकीकृत पुनर्वास सह संसाधन केंद्र, नई दिल्ली एवं साहिबगंज पुलिस द्वारा दो मानव तस्करों को पकड़ा गया है. बरामद दस्तावेज के आधार पर 19 लड़कियों को मुक्त कराया गया. उनमें 12 से 15 साल के बीच की 14 बच्चियां एवं पांच लड़कियां 18 वर्ष से ज्यादा की पाई गईं. सभी झारखंड के साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड की निवासी हैं. इन्हें नई दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से अभियान चलाकर मुक्त कराया गया. इस कार्य में झारखंड पुलिस को झारखंड भवन, नई दिल्ली और दो स्थानीय एनजीओ मिशन मुक्ति फाउंडेशन के संचालक वीरेंद्र कुमार एवं रेस्क्यू फाउंडेशन के अक्षय पांडे ने काफी मदद की.

12:23 AM. 29 Jan 24 6:53 PM. 28 Jan

पलामू रेडक्रॉस सोसाइटी के संयोजक बने सुधीर कुमार

मेदिनीनगर: पलामू रेडक्रॉस सोसाइटी के संयोजक पद पर सुधीर कुमार विजेता घोषित किए गए. सुधीर कुमार अग्रवाल को 224 मत मिले. निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंद्रजीत सिंह डिंपल को 207 मत मिले.

12:23 AM. 29 Jan 24 6:53 PM. 28 Jan

झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह इंटक की नेशनल ज्वाइंट सेक्रेटरी नियुक्त

रांची: राष्ट्रीय इंटक के सेंट्रल वीमेन वर्किंग कमेटी की नेशनल चेयरपर्सन देविका सिंह के अनुमोदन पर इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी ने नेशनल कमेटी का गठन किया. इसमें झारखंड के झरिया से विधायक पूर्णिमा सिंह को नेशनल ज्वाइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया.

12:23 AM. 29 Jan 24 6:53 PM. 28 Jan

पलामू रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष चुने गए आलोक पाठक

पलामू रेडक्रॉस सोसाइटी के चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के वरीय नेता आलोक पाठक को विजेता घोषित किया गया. उन्हें 269 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी पत्रकार कुंदन वर्मा को 162 मत प्राप्त हुए.

12:23 AM. 29 Jan 24 6:53 PM. 28 Jan

पलामू रेडक्रॉस सोसाइटी के दूसरी बार सचिव बने डॉ सत्यजीत गुप्ता

पलामू में रेडक्रॉस सोसाइटी के चुनाव में 223 वोट पाकर जीत हासिल कर डॉ सत्यजीत गुप्ता ने लगातार दूसरी बार सचिव बने. दूसरे स्थान पर डॉ स्नेहलता त्रिपाठी रहीं, जिन्हे 211 वोट मिले. छह वोट रिजेक्ट हुए. कोषाध्यक्ष पद के लिए एकतरफा मुकाबले में सुधीर सिंह ने 233 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमिताभ मिश्रा को पराजित किया. अमिताभ मिश्रा को 198 वोट मिले. परियोजना निदेशक के पद के लिए हुई वोटिंग में गिरधारी गर्ग ने 274 रिकॉर्ड मत लाकर जीत हासिल की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद प्रसाद गुप्ता 157 मत मिले.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jaya bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >