मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Jharkhand Breaking News LIVE: झारखंड की निलंबित आईएएस पूजा सिंघल जेल से रिम्स में करायी गयीं भर्ती
रांची (सुनील कुमार) : पांचवें महात्मा गांधी फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत एयरपोर्ट रोड पोखरटोली में की गयी. टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी असुंता लकड़ा व विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय रेफरी ओम प्रकाश ठाकुर ने किया. पहले मैच में ब्लैक टाइगर ने एफसी दलादली को 1-0 से हराया. इसमें रोहन कच्छप मैन ऑफ द मैच बने. दूसरे मैच में ग्रीन गार्डेन रामपुर ने जय मसीह क्लब बरियातू को 1-0 से हराया. मानी मुंडा मैन ऑफ द मैच बने. इस अवसर पर मादी खोया, अल्बर्ट एक्का, सोमा कच्छप सहित अन्य मौजूद थे.
रांची (अजय दयाल) : सीने में दर्द की शिकायत के बाद झारखंड की निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया है. रात करीब 8.30 बजे उन्हें रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से रिम्स लाया गया. आपको बता दें कि मनरेगा घोटाला में वे फिलहाल जेल में हैं. इस मामले की जांच ईडी कर रही है. हाईकोर्ट उनकी जमानत पर दुर्गा पूजा बाद सुनवाई करेगा.
देवघर के नगर थाना क्षेत्र के बंपास टाउन मोहल्ले में ब्लड बैंक के चिकित्सा प्रभारी डॉ विधु विबोध के घर में सोमवार की देर रात को खिड़की तोड़कर घुसे चोरों ने 14.15 लाख रुपये के जेवरात समेत नकदी की चोरी कर ली. घटना को अंजाम देने के बाद चोर पीछे के रास्ते से फरार हो गये. सुबह उठने पर चिकित्सक दंपती को मामले की जानकारी हुई. कमरे में रखे सभी गोदरेज व बैग खुले हुए थे तथा सभी सामान बिखरे पड़े थे.
देवघर के नगर थाना से महज कुछ फासले पर जमुनाजोर पुलिया के समीप स्थित मल्टीब्रांड इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम के प्रतिष्ठान कनिष्का इंटरप्राइजेज में अज्ञात चोरों ने नकदी समेत लगभग तीन से चार लाख रुपये के इलेक्ट्रानिक्स आइटमों की चोरी कर ली. इस बाबत प्रतिष्ठान के प्रबंधक ध्रुवेश चौधरी ने थाना में चोरी की घटना को लेकर शिकायत की है.
खरसावां (शचिंद्र दास) : सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां के बाजारसाही स्थित मां शेरावाली ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बन कर आये तीन बदमाशों ने दुकानदार को चक्मा दे कर करीब दो लाख 80 हजार रुपये के सोने के आभूषण ले कर फरार हो गये. सूचना मिलने पर खरसावां पुलिस दुकान में पहुंच कर मामले की जांनकारी ली.
जमशेदपुर (निसार) : 15वीं झारखंड स्टेट एलीट (महिला व पुरुष) बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 19-21 अक्टूबर तक गिरिडीह में किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में इंट्री भेजने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर है. टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की जन्म तिथि एक जनवरी 1983 से लेकर 31 दिसंबर 2003 के बीच का होना चाहिए. चैंपियनशिप में शिरकत करने वाले खिलाड़ियों के पास कोविड के दोनों डोज पूरे होने का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है. पुरुष वर्ग में 13 अलग-अलग भार वर्ग में स्पर्धायें होंगी. महिला वर्ग में 12 अलग-अलग भार वर्ग के बाउट होंगे. इस प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त जिला संघों को भेज दिया गया है. इस प्रतियोगिता में वैसे बॉक्सर हिस्सा नहीं ले सकते हैं, जो वर्तमान में सर्विसेज, रेलवे, पुलिस, एसपीएसबी, पीएसपीबी में कार्यरत हैं.
Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…