Jharkhand Breaking News: पाकुड़ के अमड़ापाड़ा के एक घर में डकैती, साढ़े तीन लाख नगद सहित जेवरात लूटे

Jharkhand Breaking News live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
10:44 PM. 27 Nov 22 10:44 PM. 27 Nov

पाकुड़ के अमड़ापाड़ा के एक घर में डकैती, साढ़े तीन लाख नगद सहित जेवरात लूटे

अमड़ापाड़ा : पाकुड़ जिला अंतर्गत आलूबेड़ा गांव स्थित प्रधान मुर्मू के घर में डकैतों ने हथियार के बल पर डकैती की. प्रधान मुर्मू के मुंशी कालू मंडल ने बताया कि प्रधान मुर्मू अपने परिवार के साथ घर से कहीं बाहर गये थे. कालू मंडल एवं प्रधान मुर्मू के घर में रहने वाली आठ वर्षीय एक बालिका घर में ही थी. देर शाम करीब आठ बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज आने लगी. इसी दौरान जब मुंशी कालू मंडल ने अपने कमरे से बाहर आकर घर के बाहर जाने की कोशिश की, ठीक उसी समय सात-आठ की संख्या में नकाबपोश डकैत अचानक घर के अंदर प्रवेश कर गये और कालू मंडल के सिर पर हथियार तान दिया और जान से मारने की धमकी देने के साथ पैसों की मांग करने लगे. डकैतों ने घर के लगभग आधा दर्जन बक्सों को तोड़कर सभी सामानों को इधर-उधर बिखेर दिया. डकैतों ने उनके घर से करीब तीन लाख पचास हजार रुपये की नकदी एवं परिवार के जेवरात की डकैती की है.

10:44 PM. 27 Nov 22 10:44 PM. 27 Nov

सस्पेंड IAS पूजा सिंघल रिम्स से गयी होटवार जेल

रांची : रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती सस्पेंड आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल को रविवार की शाम होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेज दिया गया. शाम करीब पांच बजे उनको पुलिस सुरक्षा के बीच जेल ले जाया गया. बता दें कि 27 सितंबर, 2022 को सीने में दर्द की शिकायत पर पूजा सिंघल को जेल से रिम्स लाया गया था.

10:44 PM. 27 Nov 22 10:44 PM. 27 Nov

पलामू में उत्पाद विभाग ने वाहन सहित अवैध शराब किया जब्त

पलामू : मेदिनीनगर- दुबियाखाड़ NH पर बंगाल नंबर के एक वाहन से 850 पेटी अवैध शराब जब्त किया गया है. उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी की एक बंगाल नंबर के वाहन में अवैध शराब जा रहा है. सूचना मिलते ही उत्पाद विभाग के अधिकारी हरकत में आये और मेदिनीनगर- दुबियाखाड़ NH पर जांच के दौरान वाहन सहित अवैध देसी शराब को जब्त किया.

4:28 PM. 27 Nov 22 4:28 PM. 27 Nov

लातेहार में ट्रैक्टर पलटा

लातेहार जिला के बालूमाथ में ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

4:28 PM. 27 Nov 22 4:28 PM. 27 Nov

कोडरमा में पत्थर खदान में गिरा हाईवा, चालक की मौत

कोडरमा जिला के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत चमारो स्थित एक पत्थर खदान में हाईवा गिर गया. इस हादसे में हाईवा के चालक की मौत हो गयी.

4:28 PM. 27 Nov 22 4:28 PM. 27 Nov

चतरा में सीआरपीएफ ने पुल के पास से बरामद किया आईईडी बम

चतरा के कुंदा में केंद्रीय सुरक्षा पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने सिदकी से चिलोई सड़क के परप्रोटा पुल के पास IED बम बरामद किया है.

2:30 PM. 27 Nov 22 2:30 PM. 27 Nov

कचहरी चौक के एक होटल से युवती का शव बरामद

राजधानी रांची के कचहरी चौक स्थित एक होटल से एक युवती का फंदे से लटका शव बरामद हुआ है. युवती की उम्र लगभग 27 साल है. जानकारी मुताबिक वो उसी होटल में हाउसकीपिंग स्टाफ थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

2:30 PM. 27 Nov 22 2:30 PM. 27 Nov

सीएम हेमंत सोरेन ने घायल हॉकी खिलाड़‍ियों का लिया संज्ञान

सीएम हेमंत सोरेन ने सिमडेगा सड़क हादसे में घायल और रिम्स में इलाजरत हॉकी खिलाड़ियों का संज्ञान लिया है. उन्होंने ट्वीट कर मृतक खिलाड़ी के परिजनों को सांत्वना देते हुए खेल विभाग को रिम्स में इलाजरत खिलाड़ियों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है.

2:30 PM. 27 Nov 22 2:30 PM. 27 Nov

चतरा के चिलोई सिद्दकी मोड़ पुल के नीचे विस्फोटक बरामद, जांच में जुटी पुलिस

चतरा पुलिस ने चिलोई सिद्दकी मोड़ के नजदीक स्थित पुल के नीचे से विस्फोटक बरामद किया है. सूचना मिलने पर कुन्दा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विस्फोटक बरामद किया है. बताया जा रहा है कि नक्सलियों द्वारा सिद्दकी पुल के पास विस्फोटक लगाया गया था. बरामद विस्फोटक में 200 ग्राम शीशा का टुकड़ा, 1.5 किलो 8 एमएम कटिंग सरिया, आधा किलो कील, 20 मीटर तार और डेटोनेटर बरामद किया गया है. हालांकि मौके पर पहुंची बीडीएस की टीम बरामद विस्फोटक को नष्ट कर दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

2:30 PM. 27 Nov 22 2:30 PM. 27 Nov

आरोपी की तलाश में गई पुलिस को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

खूंटी जिले के तोरपा थाने की पुलिस को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया. पुलिस एक घर में घुस कर आरोपी की तलाश कर रही थी. उसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को घेराव कर लिया और देर रात तक बंधक बनाकर रखे रखा. प्रतिबंधित मांस बेचने के आरोप में इज़हार अहमद उर्फ कल्लू को गिरफ्तार करने के लिए गई थी, लेकिन छानबीन के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई थी. जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और देर रात तक तोरपा थाने की पुलिस को बंधक बनाए रखा.

2:30 PM. 27 Nov 22 2:30 PM. 27 Nov

पलामू-छतरपुर में हुए रोड़ एक्सीडेंट में दो लोग हुए घायल

पलामू-छतरपुर एनएच 98 कॉलेज मोड़ (न्यू एचपी पेट्रोल पंप) के पास सवारी गाड़ी और बाइक में टक्कर हो गई. जिसमें बाइक सवार दो व्यक्ति जख्मी हो गए. दोनों को ईलाज के लिए छतरपुर हॉस्पिटल भेजा गया. बताया जा रहा है दोनों घायल युवक छतरपुर कुमियाही गांव के रहने वाले हैं. टक्कर मार कर भाग रहे सवारी गाड़ी को छत्तरपुर पुलिस की तत्परता से नावा बाजार थाना ने पकड़ लिया है.

2:30 PM. 27 Nov 22 2:30 PM. 27 Nov

सिमडेगा सड़क हादसे में एक की मौत, घायलों का रिम्स में चल रहा इलाज

सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के गरजा पुराना पानी के निकट सड़क दुर्घटना में 3 हॉकी घायल हो गए. वहीं घटना में एक बच्चे की मौत हो गई. घायलों का इलाज रांची रिम्स में चल रहा है. कौनपल्ला निवासी गोविंदा, बिट्टू डुंगडुंग, इनोसेंट मिंज एवं बच्चा अनमोल केरकेट्टा सिमडेगा हॉकी मैच खेलने आया था. वह अपने घर मोटरसाइकिल से जा रहे थे . इसी क्रम में गरजा पुरानापानी के निकट विपरीत दिशा से आ रहे हैं एक ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया. जिससे वह चारों घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के क्रम में बच्चे अनमोल केरकेट्टा की मौत हो गई. वहीं गोविंदा, बिट्टू डुंगडुंग, इनोसेंट मिंज की गंभीर स्थिति को देखते हुये चिकित्सको ने रिम्स रेफर कर दिया.

रिपोर्ट : रविकांत साहू

8:41 AM. 27 Nov 22 8:41 AM. 27 Nov

बालू लदा ओवरलोडेड ट्रक भुरकुंडा में पुलिस ने पकड़ा

भुरकुंडा पीओ ऑफिस के पास भुरकुंडा पुलिस ने बालू लदा ओवरलोड हाइवा (जेएच 02एई 9253)पकड़ा. गश्ती के दौरान पकड़े गये हाइवा चालक से पुलिस ने गाड़ी का कागजात व बालू का चलान दिखाने को कहा, लेकिन चालक आनाकानी करने लगा. जिसके बाद पुलिस वाहन को थाने ले आयी. एसआई अक्षय कुमार ने बताया कि बालू लदे हाइवा के कागजातों की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि बालू लदा ओवरलोड हाइवा बड़कागांव से भुरकुंडा होते हुए रामगढ़ जा रहा था. पुलिस टीम में एसआई राजदीप कुमार, एसआई कुंदन राव सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >