पलामू में राजू तिर्की गैंग के 7 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पलामू : पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर राजू तिर्की गैंग के सात आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. मेदिनीनगर शहर के पांकी रोड, रेड़मा स्थित गुप्ता जेनरल दुकान समेत विभिन्न जगहों से हथियार के साथ सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में राजीव रंजन, विक्की गुप्ता, आर्यन सिंह, पीयूष सिंह, रोशन पासवान, आदर्श सिंह और पवन राज शामिल है. इन आरोपियों के पास से तीन देसी कट्टा, एक पिस्टल, पांच गोली और सात मोबाइल फोन बरामद किया गया है. सभी गिरफ्तार आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया. एसडीपीओं ऋषभ गर्ग ने पत्रकारों से बात करते हुए इसकी जानकारी दी है.