Jharkhand Breaking News LIVE: टीबी की रोकथाम में झारखंड का पहला जिला बना रांची, चिकित्सक सम्मानित
Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…
Jharkhand Breaking News LIVE: टीबी की रोकथाम में झारखंड का पहला जिला बना रांची, चिकित्सक सम्मानित
Live Updates
5:07 AM. 25 Mar 2311:37 PM. 24 Mar
रांची में डीजे वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत
रांची : कांके में सरहुल की शोभायात्रा में शामिल एक युवक की मौत डीजे वाहन की चपेट में आने से हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि सरना मैदान से बोड़ेया के मंटू टेंट हाउस का डीजे वाहन मैदान से निकलते वक्त जब ऊंची चढ़ान पर चढ़ रहा था. इसी दौरान युवक वाहन की चपेट में आ गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.
4:07 AM. 25 Mar 2310:37 PM. 24 Mar
टीबी की रोकथाम में झारखंड का पहला जिला बना रांची, चिकित्सक सम्मानित
रांची : झारखंड की राजधानी रांची को टीबी की रोकथाम में उत्कृष्ट कार्य के लिए गोल्ड मेडल मिला. रांची राज्य का पहला जिला बना जिसे गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ. इससे पहले वर्ष 2022 में लोहरदगा जिले को कांस्य पदक मिला था. विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के बनारस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रंजीत प्रसाद को यह सम्मान मिला है.
4:07 AM. 25 Mar 2310:37 PM. 24 Mar
सरहुल को लेकर रांची के नामकुम में जमकर थिरके लोग
नामकुम (राजेश कुमार) : रांची के नामकुम क्षेत्र में सरहुल पूजा समिति द्वारा सरहुल टांड में भव्य मेला का आयोजन किया गया. 22 गांवों के दर्जनों खोरड़ा टीम गाजे-बाजे के साथ पहुंची और पारंपरिक वेशभूषा में पारंपरिक नृत्य किया. मुख्य अतिथि विधायक राजेश कच्छप, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जिला परिषद सदस्य रामअवतार केरकेट्टा, नामकुम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी, कांग्रेस नेता रमेश पांडेय, मुखिया निशा उरांव, लक्ष्मी कुमारी, नीता कच्छप, अनिता तिर्की, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह शामिल हुए. विधायक ने मांदर बजाकर नृत्य किया. सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष बिरसा पाहन, उपाध्यक्ष सोनल कच्छप, आरती कुजूर, अशोक मुंडा,अनिल वर्मा,शंकर गोप, मुन्ना बड़ाइक, विजय टोप्पो, पंचू तिर्की, किरण सांगा, राजू लकड़ा, देवचंद्र कोरियार, बलराम कोरियार आदि ने योगदान दिया.
2:17 AM. 25 Mar 238:47 PM. 24 Mar
लखराज जमीन की रजिस्ट्री व हस्तांतरण के मुद्दे पर चल रहा अनशन 10वें दिन टूटा
देवघर में लखराज जमीन की रजिस्ट्री व हस्तांतरण के मुद्दे पर पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर व पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष संतोष पासवान का आमरण अनशन 10वें दिन शुक्रवार को समाप्त हो गया. प्रशासन द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया कि उनकी मांगों को पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा. इसके बाद एसडीएम दीपांकर चौधरी ने जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया.
2:17 AM. 25 Mar 238:47 PM. 24 Mar
गुमला में 13 साल की आदिवासी लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास
गुमला से 55 किमी दूर चैनपुर प्रखंड के एक गांव की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया गया. तीन युवक जब लड़की का रेप करने में नाकाम रहे, तो उन्होंने उसे चलती गाड़ी से फेंक दिया. इससे लड़की घायल हो गया. पुलिस ने तीनों युवको को गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया है कि 13 साल की आदिवासी लड़की का तीन युवकों ने अपहरण कर लिया. चैनपुर कॉलेज टोंगरी ले गये. वहां नाबालिग लड़की से मारपीट की और उससे दुष्कर्म का प्रयास किया.
8:19 PM. 24 Mar 232:49 PM. 24 Mar
चक्रधरपुर में हार्ट अटैक से जीआरपी जवान की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर
चक्रधरपुर के जीआरपी थाना में तैनात 59 वर्षीय जीआरपी जवान कृष्णा तामसोय की हार्ट अटैक से मौत हो गयी. जीआरपी जवान के हार्ट अटैक से मौत की घटना से पश्चिम सिंहभूम जिले के पुलिस विभाग में शोक लहर दौड़ गयी. चक्रधरपुर थाना परिसर में जीआरपी जवान कृष्णा तामसोय के पार्थिव शरीर को तमाम पुलिस कर्मी व पुलिस अधिकारियों ने सलामी और भावपूर्ण अंतिम विदाई दी.
मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…