Jharkhand Breaking News LIVE: झारखंड बोर्ड 10वीं में खरसावां की रश्मिता बनी जिला टॉपर

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
4:20 AM. 24 May 23 10:50 PM. 23 May

खरसावां की रश्मिता बनी 10वीं की जिला टॉपर

खरसावां : जैक द्वारा आयोजित दसवीं की परीक्षा में खरसावां की तलसाही बस्ती की खरसावां की रश्मिता पति ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए सरायकेला-खरसावां जिले की टॉपर बनी. साथ ही स्टेट टॉप टेन में दसवें स्थान पर रही.

4:20 AM. 24 May 23 10:50 PM. 23 May

सीयूजे में संसदीय राजभाषा समिति पर ऑनलाइन हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रांची: झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय के राजभाषा प्रकोष्ठ ने ‘संसदीय राजभाषा समिति/ प्रश्नावली’ विषय पर ऑनलाइन हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया. इस अवसर पर मुख्य वक्ता के तौर पर आइआइटी, खड़गपुर के वरिष्ठ हिन्दी अधिकारी डॉ राजीव कुमार रावत उपस्थित थे. उन्होनें कहा कि किसी भी सरकारी कार्यालय के लिए संसदीय राजभाषा समिति/ प्रश्नावली की गहन जानकारी होनी चाहिए. जानकारी के अभाव में गलत रिपोर्ट भेजे जाने की आशंका रहती है. उन्होंने कहा कि संसदीय राजभाषा समिति सीधे अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंपती है. इस बात से हिन्दी के प्रति सरकार की गंभीरता दिखाई पड़ती है. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो कुंज बिहारी पांडा ने सुझाव देते हुए कहा कि जो प्रयोग के स्तर पर सुलभता अंग्रेजी में हैं वही सुलभता और लचीलापन हमें हिन्दी में भी अपनानी होगी तभी राष्ट्रीय-अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी का प्रचार एवं विकास संभव है. विश्वविद्यालय के ओएसडी डॉ जेएन नायक, हिन्दी अधिकारी डॉ उपेन्द्र कुमार ने भी अपने विचार रखे. धन्यवाद ज्ञापन उपकुलसचिव उज्ज्वल कुमार ने किया.

4:20 AM. 24 May 23 10:50 PM. 23 May

गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में मनाया गया श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी गुरुपर्व

रांची: मंगलवार को कृष्णा नगर कॉलोनी, रातू रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहेब, स्त्री सत्संग सभा में सिख पंथ के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज का शहीदी गुरुपर्व पूरे श्रद्धाभाव से मनाया गया. इस उपलक्ष्य में सुबह 8:15 बजे से विशेष दीवान सजाया गया. दीवान की शुरुआत भाई गुरनेक सिंह जी द्वारा श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ से हुई. गुरुद्वारा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि यह गुरुद्वारा स्त्री सत्संग सभा द्वारा वर्षों से संचालित किया जाता रहा है. इसमें रोजाना श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश से लेकर सुखासन तक की सेवा पूरे नियम और श्रद्धाभाव से की जाती है. आज के दीवान के संचालन में प्रकाश गिरधर, कुलदीप सिंह चूचरा, अमरजीत मुंजाल, पाली मुंजाल तथा मुरारीलाल मिढ़ा की विशेष सक्रियता रही.

4:20 AM. 24 May 23 10:50 PM. 23 May

सरकारी राशि गबन के दोषी को तीन साल कारावास की सजा

सिमडेगा, इलियास: एसडीजेएम मंजीत कुमार साहू की अदालत ने सरकारी राशि गबन के दोषी दशरथ भगत को तीन साल कारावास की सजा सुनायी. साथ ही चार हजार रुपये जुर्माना भी लगाया. वर्ष 2016 में रेफरल अस्पताल ठेठइटांगर के बीएएम दशरथ भगत ने अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंजलन आइंद का जाली हस्ताक्षर कर एक लाख 70 हजार रुपये सरकारी राशि की निकासी कर ली थी. इस संबंध में डॉ आइंद ने उसके खिलाफ जालसाजी की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस मामले में अभियोजन पक्ष से प्रभारी अभियोजक अमित कुमार श्रीवास्तव ने दलीलें पेश कीं.

4:20 AM. 24 May 23 10:50 PM. 23 May

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम स्थल का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मई से तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रही हैं. रांची के नामकुम के जेयूटी परिसर स्थित ट्रिपल आईटी के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी. कार्यक्रम को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है. मंगलवार की सुबह मुख्य सचिव सुखदेव सिंह व डीजीपी अजय कुमार ने दीक्षांत समारोह सभागार सहित अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया.

4:20 AM. 24 May 23 10:50 PM. 23 May

खूंटी में 1027 किलो डोडा के साथ वाहन जब्त, ड्राइवर व खलासी को जेल

खूंटीः सायको थाना क्षेत्र के रूताडीह के पास मालवाहक वाहन महिंद्रा डीआई 3200 (जेएच01बीटी 3256) से डोडा जब्त किया गया है. वाहन में 54 बोरा में कुल 1027 किलो डोडा लदा हुआ था. पुलिस ने डोडा सहित वाहन को जब्त कर लिया है. वाहन के चालक बेलाहाथी निवासी अंकित कुमार महतो और उपचालक खूंटी के संतोष प्रसाद साहू को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में सायको थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >