Jharkhand Breaking News LIVE: मेघाहातुबुरु में कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सेल अधिकारी की पत्नी-बेटा घायल

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
4:36 AM. 22 Apr 23 11:06 PM. 21 Apr

गुवा में कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सेल अधिकारी की पत्नी और बेटा घायल

गुवा (पश्चिमी सिंहभूम) : मेघाहातुबुरु स्थित शॉपिंग सेंटर के समीप शुक्रवार रात एक कार और बाइक में सीधी टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बाइक सवार मेघाहातुबुरु के सेल अधिकारी सुनील कुमार, उनकी पत्नी सुमन एवं दो बच्चे घायल हो गये. घायलों में सुमन एवं उसके एक बेटे को गंभीर चोटें आयी है जबकि सुनील और छोटे बेटे को हल्की चोटें आयी है. घटना के तत्काल बाद वहां मौजूद थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा एवं जवान तथा अन्य दुकानदारों की मदद से घायलों को तत्काल सेल अस्पताल लाया गया. घटना की खबर पाकर सेल के कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे तथा घायलों को रांची स्थित मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है. घटना के संबंध में बताया गया कि सुनील कुमार अपनी पत्नी और बच्चों को बाइक से घूमाने निकले थे. तभी नशे की हालत में तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया. धक्का मारने के बाद कार सवार घटनास्थल से भागने में सफल रहा, जबकि कार को पुलिस जब्त कर थाना ले गई.

4:10 AM. 22 Apr 23 10:40 PM. 21 Apr

पश्चिमी सिंहभूम में विस्फोटक लूट कांड में शामिल दो नक्सलियों को जेल

गुवा: बड़ाजामदा ओपी अंतर्गत डीके घोष की बालजोड़ी एवं मेरेलगड़ा स्थित दो मैगजीन हाउस से भारी मात्रा में डेटोनेटर और कोडेक्स फ्यूज लूटने की घटना में शामिल दो नक्सलियों को पुलिस ने एक डेटोनेटर के साथ गिरफ्तार किया है और जेल भेज दिया है.

4:10 AM. 22 Apr 23 10:40 PM. 21 Apr

नजर आया चांद, ईद मुबारक

पहले जुमे से शुरू हुआ माहे रमजान की विदाई भी अलविदा जुम्मे के दिन चांद नजर आने के साथ हो गयी. रांची सहित देश के कई अन्य हिस्सों में खुली आंखों से यह चांद देखा गया, जिसके बाद लोगों ने सबकी खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ करते हुए एक-दूसरे को ईद उल फित्र की बधाई दी. शनिवार को विभिन्न ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की जायेगी.

4:10 AM. 22 Apr 23 10:40 PM. 21 Apr

कहासुनी में बढ़ा विवाद, पति ने पत्नी को पत्थर से कूचकर मार डाला, पुलिस ने किया अरेस्ट

बोरियो: साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत बेडोडंडी पहाड़ में पति ने अपनी पत्नी की क्रूरतापूर्वक पत्थर से कूचकर हत्या कर दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार बेडोडंडी पहाड़ निवासी छोटा जंगलू पहाड़िया अपनी पत्नी छोटा झुपरी पहाड़िन (40 वर्ष) के साथ 19 अप्रैल को बांझी में फादर अंथोनी मुर्मू के 38वां शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित मेले में गया था. मेले से वापस लौटने के क्रम में किसी बात पर कहासुनी हो गयी. विवाद इतना बढ़ गया कि अपनी ही पत्नी की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी.

4:10 AM. 22 Apr 23 10:40 PM. 21 Apr

रांची में पुरस्कृत किए गए सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी

रांची के चटकपुर स्थित रूट राइडर चिल्ड्रन स्कूल के सफल और सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को एलआईसी द्वारा प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर हौसला अफजाई की गयी. 20 विद्यार्थियों को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिया गया. इस कार्यक्रम में एलआईसी के छात्रधारी साव बतौर अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. स्कूल के प्राचार्य जयप्रकाश शर्मा ने स्काउट्स स्कार्फ पहनाकर इनका स्वागत किया. मौके पर स्कूल प्रबंधक विक्रांत विश्वकर्मा, उदय कुमार, शिक्षिका पूजा कुमारी, सोनी कुमारी, साधना झा, शोभा कुमारी, चांद कुमारी, रोशनी कुमारी, बॉबी आर्य एवं विनय प्रसाद उपस्थित थे.

4:10 AM. 22 Apr 23 10:40 PM. 21 Apr

पलामू में फिर पकड़ायी चोरी की बाइक, 2 आरोपियों भेजा गया जेल

पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के लूट पाट के दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान बालकेश्वर कुमार यादव पिता महेंद्र यादव थाना पिपरा टांड़ और विकाश कुमार यादव उर्फ़ बिक्कु यादव पिता विश्वनाथ यादव ग्राम चेरी डबरा थाना के रूप में किया गया है. इन्हे लेस्लीगंज से लुटे गए एक पल्सर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है. ज्ञात हो की बुधवार को पलामू पुलिस चोरी के 18 बाइक के साथ चार चोरों को गिरफ्तार किया गया था.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >